इस मौसम में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मेथी बथुए के पराठे, यह है रेसिपी

इस मौसम में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मेथी बथुए के पराठे, यह है रेसिपी
X
हर कोई मेथी बथुए के पराठों को अपने अपने तरीके से बनाता है। कई लोगों को मेथी बथुए पराठे बनाना झंझट का काम लगता है। लेकिन आज हम आपको इसे बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी बताएंगे।

सर्दियों में ज्यादातर लोग तरह तरह के पराठे बनाकर खाते हैं। जिसमें मेथी बथुए के पराठे भी शामिल हैं। इसे हर कोई अपने अपने तरीके से बनाता है। कई लोगों को मेथी बथुए पराठे बनाना झंझट का काम लगता है। लेकिन आज हम आपको इसे बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी बताएंगे। तो आइए जानते हैं मेथी बथुए के पराठे बनाने का बहुत ही आसान तरीका।

सामग्री

गेहूं का आटा - 2 कप

मेथी - 1 कप

बथुआ - 1 कप

गरम मसाला - 1/4 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच

भुना हुआ जीरा पाउडर - 1/4 चम्मच

अजवाइन - 1/4 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

Also Read: नए साल पर बनाएं फ्रेंच फ्राइज, जानें इसे बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मेथी और बथुए अच्छे से धोकर छोटा-छोटा काटें।

- फिर एक बर्तन में आटा, मेथी, बथुआ और सभी मसाले मिलाकर आटा गूंद लें।

- इसके बाद आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर इसे 15 मिनट तक अलग रख दें।

- तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़ लें और पराठे जितना बेलें।

- मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर पराठा करारा होने तक सेंक लें।

- ऐसे ही सारे पराठे तैयार कर लें।

- आपके मेथी-बथुए का पराठे तैयार हैं। इसे आप दही या रायते के साथ सर्व परोसे।

Tags

Next Story