सर्दियों में शाम की चाय के साथ एन्जॉय करें मूंगफली मखाना चाट, बनाने में लगते हैं बस 10 मिनट

सर्दियों में चाय पीने का मजा ही अलग होता है। शाम की चाय के साथ स्नैक्स खाना ज्यादातर लोगों को काफी पसंद होता है। ऐसे में आप मखाना मूंगफली चाट बनाकर खा सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको मखाना मूंगफली चाट बनाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं मखाना मूंगफली बनाने की रेसिपी।
सामग्री
मखाना - 1 कप
मूंगफली - 1/2 कप
बटर/मक्खन -1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 2
करी पत्ते - 4-5
राई - 1/2 छोटा चम्मच
पुदीना पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
चाट मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
Also Read: तेजी से वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें, नहीं कहेगा कोई सूखा पापड़
विधि
- इसे बनाने के लिए आप एक पैन में बटर/मक्खन डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- इसके बाद इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर तड़का लगा लें।
- फिर जब राई तड़क जाए तो पैन में मूंगफली और मखाने डालकर 8-10 मिनट तक चलाते हुए भून लें।
- फिर मखानों के सुनहरा होने के बाद गैस बंद कर दें।
- इसके बाद एक बाउल में मखाना और मूंगफली निकालें।
- फिर ऊपर से पुदीना पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- आपकी मखाना चाट तैयार है। इसे आप चाय के साथ सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS