Narendra Modi Birthday: ये हैं वो चीजें जिसके लिए पीएम मोदी कभी नहीं करते हैं इंकार, इन चीजों को छूना तक नहीं करते पसंद

Narendra Modi Birthday:  ये हैं वो चीजें जिसके लिए पीएम मोदी कभी नहीं करते हैं इंकार, इन चीजों को छूना तक नहीं करते पसंद
X
भारत के पीएम युवाओं के लिए काफी अच्छा उदाहरण हैं। वो आज भी युवा की तरह ही जोश में ही दिखाई देते हैं। इसके पीछे का कारण उनका संतुलित खाना है। आपको बता दें नरेंद्र मोदी खाने में बहुत ही साधारण खाना पसंद करते हैं। वे मसालेदार खाना और चाइनीज फूज अवोइड करते हैं। इसके बजाए वे गुजराती डिश खाना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं दो चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें पीएम मोदी बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।

Narendra Modi Birthday:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अपना 70वां जन्मदिन Narendra Modi Birthday) मना रहे हैं। अक्सर इस उम्र में लोगों को कई बीमारियां होने लगती हैं और इंसान काफी कमजोर महसूस करता है। वहीं भारत के पीएम युवाओं के लिए काफी अच्छा उदाहरण हैं। वो आज भी युवा की तरह ही जोश में ही दिखाई देते हैं। इसके पीछे का कारण उनका संतुलित खाना है। आपको बता दें नरेंद्र मोदी खाने में बहुत ही साधारण खाना पसंद करते हैं। वे मसालेदार खाना और चाइनीज फूज अवोइड करते हैं। इसके बजाए वे गुजराती डिश खाना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं दो चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें पीएम मोदी बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें पीएम मोदी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि वो क्या चीजें जिन्हें मोदी जी काफी पसंद करते हैं और वो दो चीजें कौन सी हैं जिसे वे बिल्कुल भी नहीं करते हैं।

ये हैं पसंदीदा चीजें

ढोकला

मोदी को ढोकला काफी ज्यादा पसंद है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि जिसे ढोकला नहीं पसंद वो सच्चा गुजराती नहीं है।

खांडवी

मोदी चाय के साथ खांडवी खाना पसंद करते हैं। इस डिश में राई और करी पत्ते का तड़का लगता है। जो इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाता है।

खिचड़ी

मां के हाथ का खाना हर किसी को पसंद होता है। इसमें पीएम मोदी भी शामिल हैं। उन्हें अपनी मां के हाथ की बनी खिचड़ी बहुत ही ज्यादा पसंद है। मिली जानकारी के मुताबिक वे हफ्ते में तीन बार तो खिचड़ी खाते ही हैं।

श्रीखंड

मीठे में ने श्रीखंड खाना पसंद करते हैं। यह खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट होती है। इसमें पड़ा पिस्ता और बादाम इसे और भी ज्यादा टेस्टी बना देता है।

आम की चटनी

मोदी की खाने की थाली में आपको आम की चटनी जरूर देखने को मिलेगी।

Also Read: शिल्पा शेट्टी ने पति के जन्मदिन पर बनाया मूंग की दाल का केक, आप भी कर सकती हैं ट्राई

पीएम मोदी को ये दो चीजें बिल्कुल नहीं है पसंद

अब आपको बता दें वो दो चीजें जिसे पीएम मोदी बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। यहां तक वे इसे छूते भी नहीं हैं। मोदी शुद्ध शाकाहारी हैं। वे शराब और नॉन - वेज से काफी दूरी रखते हैं। उन्हें शराब और नॉन वेज बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

Tags

Next Story