Navratri 2019 Recipe: घर में ऐसे बनाएं स्वादिष्ट फलाहारी जलेबी और मां दुर्गा को लगाएं भोग

Navratri 201 नवरात्रि के 9 दिनों में अधिकांश भक्त मां भगवती को प्रसन्न करने और घर में सुख समृद्धि को बनाए रखने के लिए व्रत और उपवास रखते हैं। जिसमें केवल फलाहारी भोजन का सेवन करते हैं। ऐसे में अगर आप आलू, कुट्टू, लौकी के फलाहारी व्यंजनों से बोर हो गए हैं, तो हम नवरात्रि 2019 के खास अवसर पर आपको घर में फलाहारी जलेबी बनाने की विधि बता रहे हैं। फलाहारी जलेबी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी बेहद सरल है। आइए जानते हैं फलाहारी जलेबी बनाने का तरीका (Falahari Jalebi Recipe)...
फलाहारी जलेबी बनाने की सामग्री (Falahari Jalebi Recipe Ingredients)
1 कटोरी सिंघाड़े का आटा
3 बड़ी चम्मच दही
पानी अवश्यक्तानुसार
चाशनी के लिए
1 कटोरी चीनी
1/2 कटोरी पानी
1 चम्मच नीम्बू का रस
8-10 केसर के धागे
तलने के लिए तेल या घी
फलाहारी जलेबी बनाने की विधि (Falahari Jalebi Recipe Process)
1. फलाहारी जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सिंघाड़े का आटा और दही डालकर अच्छे से फेंट लें।
2. इसके बाद मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
3. अब इस घोल को 6-8 घंटे तक सेट होने के लिए अलग रख दें।
4. इसके बाद एक बड़े बर्तन में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाएं, थोड़ा नींबू डालकर चीनी की गंदगी को एक चम्मच की मदद से अलग कर दें।
5. अब एक छोटी कटोरी में पानी में केसर के धागों को डालकर रंग आने तक अलग रख दें।
6. चाशनी बनने पर उसमें केसर का रंग वाला पानी डालकर कुछ देर और पकाएं।
7. 8 घंटो बाद फलाहारी जलेबी के मिश्रण को एक नोजल वाली बोतल में भरकर ढक्कन को टाईट बंद करें।
8. अब एक कढ़ाही में घी गर्म करें और फिर उसमें बोतल की मदद से छोटी या बड़े आकार की जलेबी बना लें।
9. इसके बाद जलेबियों को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक दोनों तरफ से पलटते हुए सेंक लें।
10. अब सिकी हुई जलेबियों को चाशनी में 5 मिनट के लिए डालें और प्लेट में निकाल लें।
11. अब तैयार और गर्मागर्म फलाहारी जेलबी का मां दुर्गा को भोग लगाएं और लुत्फ उठाएं।
सुझाव
आप प्लास्टिक बोतल की जगह पर साफ कपड़ा भी उपयोग कर सकते हैं। याद रखें की मिश्रण को टाइट करके ही जलेबी बनाएं।
कपड़े में नीचे की ओर छोटा छेद जरुर करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS