मिनटों में बनता है ओरियो चॉकलेट शेक, झटपट ऐसे करें तैयार और लोगों को बनाएं अपना दीवाना

मिनटों में बनता है ओरियो चॉकलेट शेक, झटपट ऐसे करें तैयार और लोगों को बनाएं अपना दीवाना
X
आजकल ओरियो चॉकलेट शेक काफी ट्रेंडिंग में है। इसके लिए ज्यादातर लोग इसे बाहर जाकर पीना पसंद करते हैं। वहीं कोरोना काल में ऐसा करना मुश्किल हो रहा है। तो आज हम आपके लिए घर पर ओरियो शेक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।

Oreo Shake Recipe: आजकल ओरियो चॉकलेट शेक काफी ट्रेंडिंग में है। इसके लिए ज्यादातर लोग इसे बाहर जाकर पीना पसंद करते हैं। वहीं कोरोना काल में ऐसा करना मुश्किल हो रहा है। तो आज हम आपके लिए घर पर ओरियो शेक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर ओरियो शेक बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

दूध - 2 कप

वनीला आइसक्रीम - 2 बड़े चम्मच

ओरियो बिस्किट - 10

चॉकलेट चिप्स - 2 बड़े चम्मच

चॉकलेट सिरप - 1 बड़ा चम्मच

आइस क्यूब्स - 4-6

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले ओरियो बिस्किट के टुकड़ों में तोड़ लेंष

- इसके बाद अब ग्राइंडर जार में चॉकलेट चिप्स छोड़कर बाकी सभी चीजें डाल दें और ग्राइंड कर लें।

- इसके बाद इसे एक गिलास में निकाल लें। इसके ऊपर से चॉकलेट सीरप और चॉकलेट चिप्स डालें।

आपका ओरियो चॉकलेट शेक तैया है।

Tags

Next Story