पतीसा रेसिपी : गुरु पूर्णिमा पर व्रत खोलने के लिए घर में बनाएं स्वादिष्ट पतीसा

Patisa Recipe: 16 जुलाई 2019 (16 July 2019) को गुरु पूर्णिमा का त्योहार (Guru Purnima Festival) मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima)पर लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा और गुरु पूर्णिमा की कथा ( Guru Purnima Ki katha)करने के साथ अपने गुरु की पूजा करके अपनी श्रद्धा के अनुसार उपहार और दक्षिणा देते हैं। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के दिन पूजा में पीली यानि बेसन से बनने पकवानों को भोग लगाया जाता है। इसलिए आज हम आपको गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima)के खास अवसर पर बनने वाले पकवानों की रेसिपी (Recipe) यानि रेसिपी पतीसा रेसिपी (Patisa Recipe) बता रहे हैं।
पतीसा रेसिपी सामग्री (Patisa Recipe Ingredients)
2 कप चीनी
1 कप मैदा
1 कप बेसन
डेढ़ कप घी
2 चम्मच दूध
डेढ़ कप पानी
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
3 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ पिस्ता, बादाम
पतीसा रेसिपी विधि (Patisa Recipe Process)
1. पतीसा रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें, फिर उसमें मैदा और बेसन डाल कर सुनहरा होने तक भून लें।
2. इसके बाद भुने हुए बेसन को बड़ी थाली में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें।
3. अब एक बर्तन में दूध, पानी और चीनी मिलाकर धीमी आंच पर उबालकर दो तार की चाशनी बनाएं।
4. इसके बाद चाशनी में पहले से भुना हुआ बेसन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
5. अब बेसन और चाशनी के मिश्रण को हाथ से मलते हुए 10 मिनट तक गूंद लें।
6. इसके बाद एक थाली में थोड़ा सा घी लगाएं और फिर बेसन और चाशनी के मिश्रण को डालकर एक समान रुप से फैला दें और ऊपर से पहले से कटे हुए बादाम और पिस्ता लगा दें।
7. अब पतीसे के मिश्रण को सेट होने के लिए कुछ देर अलग रख दें।
8. अब तैयार पतीसे को चाकू की मदद से चौकोर पीस में काट लें और गुरु पूर्णिमा की पूजा में उपयोग करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS