5 मिनट के अंदर ऐसे बनाएं इडली, यहां जाने इसे बनाने की रेसिपी

5 मिनट के अंदर ऐसे बनाएं इडली, यहां जाने इसे बनाने की रेसिपी
X
ज्यादातर लोगों को इडली सांभर खाना पसंद होता है। इसके लिए वे इसे बाहर जाकर खाना पसंद करते हैं। क्योंकि महिलाओं को इसे घर पर बनाना झंझट का काम लगता है। लेकिन इसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप 5 मिनट के अंदर इडली बनाकर खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं मिनटों में इडली बनाने का तरीका।

सामग्री

इडली मिक्स - 1 पैकेट

फ्रूट सॉल्ट - 1 चम्मच

इडली का सांचा - माइक्रो सेफ

इडली का बर्तन - माइक्रो सेफ

पानी - घोल बनाने के लिए

तेल - सांचे पे लगाने के लिए

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़ी कटोरी में इडली मिक्स और पानी डालकर इसका घोल तैयार करें।

- घोल न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा ।

- इसके बाद अब इडली के माइक्रो सेफ वाले बर्तन में पहले थोड़ा पानी डाल दें।

- फिर अब इसके ऊपर बर्तन की जाली रखकर स्टैंड रख दें।

- तैयार घोल में फ्रूट सॉल्ट मिलाकर इसे इडली के सांचे में डाल दें और सांचे पर पहले तेल जरूर लगा लें।

- फिर बर्तन का ढक्कन बंदकर इसे माइक्रोवेव के अंदर रखें और इसे 4 मिनट तक पका लें।

- तय समय के बाद इसे माइक्रोवेव से बाहर निकाल लें।

आपकी इडली बनकर तैयार हैं। इसे आप सांभर और चटनी के साथ सर्व करें।

Tags

Next Story