Ramadan Mubarak 2020: इफ्तार में रोजेदारों के लिए बनाएं मैंगो लस्सी

Ramadan Mubarak 2020: इफ्तार में रोजेदारों के लिए बनाएं मैंगो लस्सी
X
Ramadan Mubarak 2020: मुस्लिम धर्म का सबसे पाक महीना शुरू हो चुका है (Ramadan 2020)। भारत में आज पहला रोजा रखा गया है। वहीं लोग इफ्तार में रोजा खोलने के लिए तरह तरह की चीजें बनाते हैं। वहीं हम आपको इस गर्मी में इफ्तार (Iftar Ideas In Hindi) में बनाने के लिए मैंगो लस्सी की रेसिपी बता रहे हैं (Mango Lassi Recipe In Hindi)।

Ramadan Mubarak 2020: मुस्लिम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान (Ramadan Mubarak 2020) शुरू हो चुका है। वहीं आज लोगों ने पहला रोजा रखा है। इस रहमत वाले महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और पूरे महीने रोजे रखते हैं (Ramadan 2020) । लोग इफ्तार में रोजा खोलने के तरह तरह की चीजे बनाते हैं (Ramadan Iftar Ideas)। वहीं गर्मियां (Summer)भी शुरू हो चुकी हैं। गर्मियों के साथ साथ आम भी आना शुरू हो गए हैं। आम खाने का शौकीन हर कोई होता है। ऐसे में इफ्तार में मैंगो लस्सी बनान बेस्ट ऑप्शन है (Mango Lassi Recipe In Hindi) । यह पीने में टेस्टी भी है और काफी हैल्थी भी। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको मैंगो लस्सी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

मैंगो लस्सी सामग्री

आम- 1 कप (कटे हुए)

चीनी- 1/2 कप

दही- 1/2 कप

इलायची- 2

आइस क्यूब- 8-9

पुदीने की पत्तियां- 4-5 (गार्निश के लिए)

बादाम- गार्निश के लिए

काजू- गार्निश के लिए

पिस्‍ता- गार्निश के लिए

Also Read: Ramadan Mubarak 2020: इफ्तार में एक बार जरूर ट्राई करें कश्मीर के फेमस आलू साटे, ये है रेसिपी

मैंगो लस्सी विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले 1-2 पके हुए आम को छोटे टुकड़ों में काट लें।

- इसके बाद एक जार में 1/2 कप दही, आम के टुकड़े, 1/2 कप चीनी और 8-9 आइस क्यूब डालकर मिक्स कर लें।

- अब इसमें 2 इलायची डालकर स्मूद ब्लैंड कर लें।

- ब्लैंड करने के बाद इसे जार या गिलास में डालें। इसके बाद इसके ऊपर पुदीने की पत्तियां, बादाम, पिस्‍ता या काजू डालकर गार्निश करें।

आपकी ठंडी-ठंडी मैंगो लस्सी तैयार है। इसे आप इफ्तार में रोजेदार को सर्व करें।

Tags

Next Story