परिवार के साथ उठाएं साग गोश्त का लुत्फ, सर्व करें स्टीम राइस या नान के साथ

नोन वेज खाने के शौकीन ज्यादातर लोग होते हैं। वहीं अगर आप भीव नोन वेज पकाने का सोच रही हैं तो इसके लिए हम आपको आज स्पेशल रेसिपी बताने जा रहे हैं। आप गोश्त को साग के साथ बना सकती हैं। आज हम आपको साग गोश्त बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं साग गोश्त बनाने का तरीका।
सामग्री
मटन - 1/2 किलो
सरसों का तेल - 2 बड़े चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च - 2-3 साबुत
लहसुन - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 1
पालक की प्यूरी - 2 कप
नमक - स्वादानुसार
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
क्रीम - 3 चम्मच
थोड़ा फ्राई किया प्याज
मक्खन - 1 चम्मच
कसूरी मेथी - चुटकी भर
अदरक - 1 चम्मच
विधी
- साग गोश्त को बनाने के लिए आप सबसे पहले मोटे तले की कड़ाही में मटन, दो चुटकी नमक और एक कप पानी डालकर मीडियम आंच पर रख दें।
- इसे आप 15-20 मिनट तक इसे उबलने दें।
- इसके बाद इसे छानकर पानी निकाल लें। इस पानी को फेंकने के बजाय स्टोर करके रखा जा सकता है। यह स्टॉक का काम करेगा।
- अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें लाल मिर्च, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- अब इसमें पालक की प्यूरी डालकर पकाएं। फिर इसमें धनिया, जीरा और गरम मसाला डालकर पकाएं। जब पालक पक जाए तो इसमें मटन और क्रीम डालकर 20-25 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
Also Read: सेहत मे लगाएं स्वाद का तड़का, झटपट बनाएं लौकी-पालक की मुठिया
- अब ऊपर से फ्राइड प्याज डालें। इसे 5-6 मिनट तक ढककर और पकाएं। जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो इसमें क्रीम और मक्खन डालकर 3 मिनट तक और पकाएं।
आपका साग गोश्त तैयार है। इसे आप स्टीम राइस या नान के साथ सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS