सावन के व्रत में बनाकर खाएं साबूदाना खीर, नोट करें रेसिपी

साबूदाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। वहीं इसे आप सावन के व्रत में भी सेवन कर सकते हैं। साबूदाना से कई तरीके के डिश तैयार की जाती हैं। ऐसे में आप साबूदाना खीर बनाकर भी खा सकते हैं। आज हम आपको साबूदाना खीर बनाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं साबूदाना खीर बनाने की रेसिपी।
सामग्री
दूध दूध 500 मि.ली - आधी कटोरी
चीनी - दो बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - एक छोटा चम्मच
कंडेस्ड मिल्क - दो बड़ा चम्मच
मेवे - एक कटोरी बारीक कटे
पानी - जरूरत के अनुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में दूध उबालने के लिए रखें।
- फिर दूध में एक उबाल आते ही पानी डालकर एक और उबाल आने दे।
- इसके बाद अब इलायची पाउडर औरआधी कटोरी मेवे डालकर 5 से 7 मिनट के लिए पका लें।
- तय समय के बाद साबूदाना डालकर आंच धीमी कर दें और इसे उबलने दें।
- इसके थोड़ी देर बाद कंडेस्ड मिल्क डालें और जब तक साबूदाना अच्छे से न फूल जाएं इसे उबलने दें।
- इसी बीच चीनी भी डाल दें।
- साबूदाने के पूरी तरह से फूल जाने के बाद गैस बंद कर दें।
आपकी साबूदाना खीर तैयार है। ऊपर से बाकी के बचे मेवे डालकर सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS