सलमान खान बिरयानी खाने के लिए सारी चीजें छोड़ देते हैं पीछे, जानें इसे बनाने का बहुत ही आसान तरीका

बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। वर्कआउट हो या डाइट वे काफी सख्ती से पालन करते हैं। सलमान जंक फूड खाने से परहेज करते हैं लेकिन अपनी मां के हाथ बनी दाल और बिरयानी के आगे बाकी सारी चीजों को पीछे छोड़ देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान बिरयानी के काफी शौकीन हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि ज्यादातार लोग बिरयानी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको चिकन बिरयानी बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप घर पर आसानी से बिरयानी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं बिरयानी बनाने का तरीका।
सामग्री
बासमती चावल - 500 ग्राम
चिकन - 750 ग्राम
हरी इलायची - 4-5
बड़ी इलायची - 1
प्याज - 3
टमाटर - 4
हरी मिर्च (काट लें) - 2
लहसुन का पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
अदरक का पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
बिरयानी मसाला - 3 बड़ा चम्मच
केवड़ा जल - 1 बड़ा चम्मच
खाने का लाल रंग - 1 चुटकी
पानी में घोल लें - आधा कप
हरी धनियापत्ती - 1 बड़ा चम्मच
पुदीना पत्ती - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
Also Read: हरी पत्तेदार सब्जियों से बने पौष्टिक-स्वादिष्ट व्यंजन
विधी
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को दो बार पानी से धोकर उसे 10 मिनट के लिए भिगाकर रखें।
- फिर एक मीडियम आंच में तेल गरम होने के बाद इसमें प्याज, हरी इलायची, बड़ी इलायची डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- इसमें चिकन पीसेस डालकर चलाते हुए अच्छी तरह भूनें।
- जब चिकन अच्छी तरह भुन जाए तो इसमें कटे हुए टमाटर, अदरक, लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, दही, बिरयानी मसााला डालें।
- फिर धीमी आंच पर चिकन को 10-12 मिनट के लिए पका लें। चिकन पीस नरम होने के बाद गैस बंद कर दें।
- फिर इसके बाद चावल पकाने वाले बर्तन में 2-3 लीटर पानी के साथ चावल और थोड़ा-सा नमक डालकर उबाल लें।
- चावल में उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें।
- इसके बाद चावल छानकर एक बड़ी प्लेट पर फैलाकर रखें।
- फिर अब एक बड़े पैन को धीमी आंच में रखें और इसमें एक परत चावल रखें और इसके ऊपर आधा चिकन फैलाएं। इस बात का ख्याल रखें कि चावल और चिकन की दो परत बनानी है।
- इसके बाद इसमें आधा रंग वाला पानी डालें औरचिकन के ऊपर फिर से आधे बचे चावल की परत बिछाएं और ऊपर से चिकन की परत बिछा दें।
- इसके बाद फिर रंग वाला पानी डाल दें।
- चावल और चिकन की परत बनाने के बाद धनिया, पुदीना पत्ता और केवड़ा छिड़कें।
- बर्तन को ढककर 10-15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं और फिर इसके बाद आंच बंद कर दे।
आपकी चिकन बिरयानी तैयार है। इसे आप गरम गरम रायता और सलाद के साथ सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS