शिल्पा शेट्टी ने बताया बच्चों के लिए घर पर पोहे के लड्डू बनाने का तरीका

बच्चों को लड्डू खाना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप बच्चों को पोहा से बने लड्डू बनाकर खिला सकती हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। वहीं हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए पोहे के लड्डू की रेसिपी शेयर की है। जिसे आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं पोहे के लड्डू बनाने की रेसिपी।
सामग्री
पोहा - डेढ़ कप
गुड़ - 1/2 कप
किशमिश - 1 बड़ा चम्मच
ग्राइंड किया (सूखा नारियल) - 1/2 कप
घी - 3 बड़ा चम्मच
इलायची का पाउडर - 1 छोटा चम्मच
बादाम का पाउडर - ढाई चम्मच
अलसी के बीज का पाउडर - ढाई चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप धीमी आंच पर पोहे को 15 मिनट तक भूनें और भूरा रंग आने पर गैस से उतार दें।
- ऐसे ही पिसे हुए नारियल को भून लें और पाउडर बनने तक भुने हुए पोहे को पीस लें।
- इसके बाद अब इसमें भुना नारियल, घी, गुड़, इलायची को मिलाकर पीसें।
- मिक्सचर को अलग बर्तन में निकालकर इसमें बादाम का पाउडर, अलसी के बीज का पाउडर और किशमिश डालकर मैश कर लें। जरूरत पड़ने पर घी डालें।
- अब इस मिक्सचर को गोल-गोल लड्डू का आकार दें।
आपके पोहे के लड्डू तैयार हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS