ऐसे बनता है सूजी का चीला, नोट कर लें रेसिपी

ऐसे बनता है सूजी का चीला, नोट कर लें रेसिपी
X
आज हम आपके लिए सूजी का चीला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी होता है। इसके साथ इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

ज्यादातर घरों में बेसन का चीला बनाकर खाया जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए सूजी का चीला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी होता है। इसके साथ इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

सूजी - 2 कटोरी

दही - 1 कटोरी

प्याज (बारीक कटी हुई) - 1

हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 2

नमक - स्वादानुसार

पानी - जरूरत के अनुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में सूजी और दही अच्छे से मिलाएं।

- इसके बाद इसमें पानी और नमक डालकर इसका घोल बनाकर 1 घंटे के लिए रखें।

- फिर इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च भी डाल दें।

- अब मीडियम आंच पे एक तवा गरम करें।

- तवे के गरम होने के बाद इसपर जरा सा तेल लगाकर सूजी का चीला गोलाकार में फैला लें।

- चीले को पलटते हुए दोनों तरफ से सेंक लें।

आपका सूजी का चीला तैयार है। इसे आप सॉस के साथ सर्व करें।sooji ka cheela recipe in hindi, sooji, suji, indian kitchen, indian recipe, cheela,

Tags

Next Story