Summer Tips: गर्मी के मौसम में जरूर करें इन फलों का सेवन, शरीर में नहीं होने देंगे पानी की कमी

गर्मियों में हमें बार-बार प्यास लगती है। इस मौसम में डिहाइड्रेशन (Dehydration) और लू लगने की समस्या आम हो जाती है। इससे बचने के लिए आपको इस मौसम में खान-पान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस मौसम में भले ही कुछ खाने का मन न करे, लेकिन प्यास बहुत ज्यादा लगती है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्मियों में शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है और अगर हम पानी पीने में लापरवाही करें, तो डिहाइड्रेशन (Dehydration) भी हो सकता है। आईए जानते है कौन से है वो फल जो आपको गर्मियों के मौसम में भी रखेंगे हाइड्रेट:-
♦ तरबूज:- तरबूज गर्मियों के मौसम में खाया जाने वाला पसंदीदा फल है। इसमें 92% तक पानी होता है, जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन (Dehydration) दूर करने का काम करता है। ये ना केवल खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों को भी दूर करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
♦ सेब:- हर दिन एक सेब खाने से शरीर बीमारियों से बचा रहता है। इसमें सभी जरूरी न्यूट्रिशन होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म सुधारता है, दिल को स्वस्थ रखता है और ब्लड शुगर का नियंत्रित बनाए रखता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स दांत और हड्डियों को मजबूत रखते हैं।
♦ अनानास:- अनानास में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये सेल डैमेज होने से बचाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसके साथ ही इस फल में बहुत ज्यादा मैंगनीज होता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है। इसमें फाइबर की ज्यादा मात्रा होती है और ये एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है।
♦ स्ट्रॉबेरी:- ये कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों में ये काफी फायदेमंद है। इसमें खूब सारा फाइबर होता है, जो पाचन से जुड़ी सारी दिक्कतें दूर करता है। गर्मियों के मौसम में इसे खाने की सलाह दी जाती है।
♦ संतरा:- संतरा ऐसा फल है जो गर्मियों में शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए साथ ही एनर्जी देने का काम भी करता है। ये विटामिन C का प्रमुख स्त्रोत है और ये स्किन को हेल्दी बनाता है। इसके अलावा ये हार्ट फंक्शन में भी सुधार करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS