Teej 2019 : जानें तीज व्रत में क्या खाएं - क्या नहीं

Teej 2019 : हरियाली तीज 2019 (Hariyali Teej 2019) में 3 अगस्त 2019 (3 August 2019) को है, अगर आप हरियाली तीज का व्रत रखने का सोच रही हैं, तो उसे रखने से पहले आपको हरियाली तीज व्रत के नियम को भी जानना बेहद जरुरी है। सावन की तीज (हरियाली तीज) को शास्त्रों में करवा चौथ जैसा ही महत्व दिया गया है। आइये जानते हैं हरियाली तीज व्रत के नियम और तीज व्रत में क्या खाएं, क्या नहीं...
तीज का व्रत में रखें इन बातों का ध्यान
1. तीज का व्रत शादीशुदा महिलाओं के साथ कुँवारी लड़कियां भी रख सकती हैं।
2. व्रती को गुस्सा नहीं करना चाहिए, मेंहदी लगानी चाहिए ताकि दिमाग शांत रहे।
3. तीज व्रत में झूठ बोलना, किसी का अपमान या अनादर करने से व्रत पूर्ण नहीं होता।
4. तीज व्रत में व्रती को निद्रा से बचना चाहिए और भजन कीर्तन-जागरण करना चाहिए।
5. तीज व्रत के अगले दिन सूर्योदय काल में शिव-पार्वती की पूजा कर माता की सिंदूर से मांग भरनी चाहिए।
तीज के व्रत में इन चीजों का करें सेवन
1.आमतौर पर व्रत में कुछ भी खाना-पीना मना होता है, लेकिन अगर आप पहले से ही अस्वस्थ हैं, तो ऐसे में आप दिन में 2-3 बार फलों का सेवन कर सकती हैं। जिससे शरीर में जरुरी ऊर्जा बनी रहेगी।
2.अगर आप तीज का व्रत रख रही हैं, तो ऐसे में थोड़ी-थोड़ी देर में पानी का सेवन करती रहें। इससे आपको बार-बार लगने वाली भूख से निजात मिलेगी और शरीर को एक्टिव रहने के लिए एनर्जी।
3. अगर आप शुगर या किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो ऐसे में आप व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें। इसके अलावा आप व्रत के दौरान भी अपनी दवाओँ का सेवन करना न भूलें।
4. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप तीज के व्रत में फलों का सेवन करने के अलावा फलों के जूस का सेवन करना भी फायदेमंद रहेगा। इससे आपके शरीर का इंसुलिन संतुलित रहेगा। इसके अलावा कई अन्य पौषक तत्व भी शरीर को मिलते हैं।
तीज के व्रत में न करें इन चीजों का सेवन
1. आमतौर पर हर धार्मिक व्रत में अन्न का सेवन करने की मनाही होती है, क्योंकि अन्न का सेवन करने से शरीर में आलस बढ़ता है और नींद आती है। जिससे व्रत खंडित होने का खतरा बढ़ जाता है।
2. व्रत में मांसाहार का सेवन करने की सख्त मनाही होती है। क्योंकि मांसाहार में जीव हत्या होती है। जिससे व्रत खंडित हो सकता है।
3. व्रत में प्याज और लहसुन जैसे दु्र्गंध देने वाली चीजों का सेवन करने से बचें।
4. अगर आप धूम्रपान या नशीले पदार्थों का सेवन करती हैं, तो व्रत के दौरान करने से बचें।
5. तीज के व्रत के दौरान जंकफूड का सेवन करने से बचें। क्योंकि इससे नींद आने की समस्या बढ़ जाती है।
तीज व्रत के नियम और सावधानी :
1.तीज के व्रत में हमेशा मिट्टी से बने शिव- पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करें।
2.तीज व्रत निर्जला ही रखें। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही व्रत करें या फलाहार का सेवन करें।
3.तीज की पूजा के बाद किसी गरीब विवाहित महिला, अपनी सास, देवरानी या जेठानी को सुहाग के सामान दें और भोजन कराएं। साथ ही ब्राह्मण को भोजन और दान दें।
4. तीज व्रत के अगले दिन भगवान शिव-पार्वती और गणेश की पूजा के बाद ही प्रसाद बांटकर ही व्रत का पारण करें यानि व्रत खोलें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS