Petha Recipe : तीज रेसिपी पर जानें पेठा बनाने की विधि

Petha Recipe : हरियाली तीज 2019(Hariyali Teej 2019) इस बार 3 अगस्त को है। ऐसे में आज हम आपको घर पर पेठा बनाने की विधि (Petha Recipe) बता रहे हैं। तीज पर घर में खासतौर पर घेवर, मीठी मठ्ठी,गुलाब जामुन के अलावा पेठा भी बहुत पसंद किया जाता है। इसलिए हम आपके लिए तीज रेसिपी (Teej Recipe) में लेकर आएं हैं आगरा की मशहूर मिठाई पेठा रेसिपी (Petha Recipe)।
पेठा रेसिपी सामग्री (Petha Recipe Ingredients)
पेठा फल- 2 कि.ग्रा.
चीनी- 5 कप (1.2 कि.ग्रा.)
चूना- 2 छोटी चम्मच
पेठा रेसिपी विधि (Petha Recipe Process)
1. पेठा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक पका हुआ पेठा फल लें और उसे धोकर साफ करके छील लें और फिर उसके बीच का नरम हिस्सा निकालकर अलग कर दें।
2. इसके बाद बाकी बचे पेठे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और कांटे की मदद से गोद दें।
3. अब एक बर्तन में चूने और पानी को मिलाएं, फिर उसमें पेठे के टुकड़ों को डालकर 10-12 घंटे के लिए ढककर रख दें।
4. 12 घंटे बाद पेठे के टुकड़ों को एक छलनी में डालकर नल के नीचे रखकर पानी से रगड़कर चूना हटाएं और प्लेट में अलग रख दें।
5. इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी को उबाल आने तक गर्म करें, फिर उबाल आने पर पेठे के टुकड़े डालकर करीब 20 मिनट तक तेज आंच पर उबलने दें।
6. 20 मिनट के बाद पेठा पारदर्शी होने लगेगा। इसके बाद पेठे को पानी से निकालने के लिए उसे छलनी में डालें और पानी को पूरी तरह से निचोड़ लें।
7. इसके बाद एक बर्तन में चाशनी बनाने के लिए पानी और चीनी को डालकर उबाल आने और गाढ़ा होने तक गर्म करें। याद रखें कि चाशनी को बीच-बीच में चलाते रहें।
8. चाशनी बनने और गाढ़ी होने के बाद उसमें पहले से अलग रखा हुआ पेठा डालकर रात भर के लिए छोड़ दें।
9. इसके बाद अगली सुबह पेठे को चाशनी से बाहर निकालें और छलनी में रखकर करीब 3 घंटे तक सुखा लें। ऐसा करने से एक्स्ट्रा चाशनी अलग हो जाएगी।
10. अब तैयार पेठा को प्लेट में रखें और तीज की पूजा करके सभी को सर्व करें।
पेठा के प्रकार (Type of Petha)
केसर पेठा
अंगूरी पेठा
सूखा पेठा
लाल पेठा
चॉकलेट पेठा
पेठा कतली
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS