Independence Day 2020: इस खास दिन पर बच्चों को तिरंगा पास्ता बनाकर खिलाएं

Independence Day 2020: इस साल भारत 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। वहीं यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन होता है। लोग इस दिन को तरह तरह तरीकों से सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में आप आजादी के जश्न तिरंगा पास्ता के साथ मना सकते हैं। वहीं आज हम आपको तिंरगा पास्ता बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं तिरंगा पास्ता बनाने का तरीका।
सामग्री
पेनी पास्ता- 50 ग्राम
वाइट सॉस- 50 ग्राम
टोमैटो केचअप- आवश्यकतानुसार
लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
टोमेटो पेस्ट- 50 ग्राम
पालक- 300 ग्राम
प्याज- 1 बड़ा (बारीक कटा)
तुलसी के पत्ते- 4- 5
ऑयल- आवश्यकतानुसार
तेजपत्ता- 1
नमक स्वादानुसार
विधी
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी, 1 चम्मच ऑयल, स्वादानुसार नमक और पास्ता डालकर उबालें।
- जब पास्ता पक जाए उसे छन्नी की मदद से छान लें।
- इसे तीन हिस्सों में बांटकर अलग रख दें।
- अब एक पैन में ऑयल, प्याज, तेजपत्ता, लहसुन डालकर 1 मिनट पकाएं।
- इसमें नमक, तुलसी के पत्ते, टोमैटो केचअप, टोमैटो पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं।
- तैयार मसाले में पास्ता का एक हिस्सा मिलाकर मिक्स कर ऊपर से चीज डालें।
- अब एक अलग पैन में पालक को उबालें।
- पालक के थोड़ा ठंडा होने के बाद उसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बनाएं।
- तैयार हरे रंग के मसाले यानि पालक में पास्ता का दूसरा हिस्सा डालकर मिक्स करें।
Also Read: आज ही लंच में झटपट बनाएं अफगानी पनीर टिक्का, नोट करें रेसिपी
- अब सफेद रंग के पास्ते के लिए पैन में व्हाइट सॉस डालकर पकाएं।
- इसमें बाकी का बचा हुआ पास्ता डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब सर्विंग प्लेट में तीनों रंग के पास्ता की एक- एक लेयर डालकर तिरंगा के जैसे सजाएं। आपका तिरंगा पास्ता तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS