घर पर बनाकर पिएं तुलसी अजवाइन की चाय, टेस्ट भी और हेल्दी भी

वैसे तो चाय पीने के शौकीन ज्यादातर लोग होते हैं। किसी को अदरक वाली चाय पसंद होती है तो कोई इलायची वाली चाय पीने का शौकीन होता है। लेकिन आज हम आपको इन सबसे अलग तुलसी अजवाइन की चाय की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह पीने में टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे पीने से शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
दूध - 2 कप
पानी - 1 कप
तुलसी पत्ता - 8-10
अजवाइन - 1 चम्मच
चायपत्ती - 1 1/2 चम्मच
चीनी - स्वादानुसार
Also Read: लंच में बनाएं पालक पनीर, जानें इसे बनाने की विधि
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले धीमी आंच पर पैन में पानी डालकर गरम करें।
- फिर पानी में एक उबाल आने पर तुलसी पत्ता, अजवाइन और चायपत्ती डालकर 1-2 मिनट तक उबालें।
- इसके बाद चायपत्ती का रंग पानी में आने पर इसमें दूध और चीनी डालकर 2-3 मिनट के लिए पका लें।
- ध्यान रहे बीच-बीच में आंच को कम ज्यादा अपने हिसाब से कर सकते हैं।
- फिर तय समय बाद गैस बंद कर दें और चाय को कप में छानें।
- आपकी तुलसी अजवाइन की चाय तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS