ऐसे बनाकर खाएं मुंबई के मशहूर वड़ा पाव, घर बैठें डिश का उठाएं लुत्फ

ऐसे बनाकर खाएं मुंबई के मशहूर वड़ा पाव, घर बैठें डिश का उठाएं लुत्फ
X
मुंबई में वड़ा पाव काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह खाने में काफी लजीज होता है। आप चाहें तो इसे घर पर भी बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए आज हम आपको वड़ा पाव बनाने का तरीका बताएंगे। इसे घर पर बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। तो आइए जानते हैं घर पर वड़ा पाव बनाने का तरीका।

सामग्री

उबले आलू - 2

हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच

राई - 1 चम्मच

पाव - 4

बेसन - 1 कप

हरी मिर्च - 2

अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच

करी पत्ता - 8-10

बेकिंग सोडा - एक चुटकी

हरी चटनी - स्वादानुसार

सूखी लाल चटनी - स्वादानुसार

नमक - स्वादानुसार

तेल

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करें और फिर इसमें राई और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं।

- इसके बाद इसमें अब आलू को मैश कर इसमें डालें।

- फिर हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर 2 मिनट के लिए पका लें और फिर गैस बंद कर दें।

- वहीं वड़े के लिए मिश्रण तैयार करें और इसके लिए आप एक बर्तन में बेसन, नमक, बेकिंग सोडा और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें।

- फिर मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.

- इसके बाद अब मिश्रण में से थोड़ा भाग लेकर बॉल्स का शेप देकर बेसन में डिप करें फिर तेल में डालते जाएं।

- अब गोल्डन ब्राउन होने तक इसी तरह से सभी वड़े तलकर प्लेट पर अलग रखते जाएं और पाव में बीच से कट लगाकर इसपर सूखी लाल चटनी डालें फिर वड़ा रखें।

- फिर ऊपर से थोड़ी सी सूखी लाल चटनी डालकर पाव से कवर कर दें।

आपका वड़ा पाव तैयार है।

Tags

Next Story