Valentine Day Recipe : वेलेंटाइन डे के मौके पर बनाएं चॉकलेट आलमंड रम बॉल्स, ये हे रेसिपी

Valentine Day Recipe : वेलेंटाइन डे के मौके पर बनाएं चॉकलेट आलमंड रम बॉल्स, ये हे रेसिपी
X
Valentine Day Recipe : इस वेलेंटाइन डे के मौके पर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास प्लान कर रहे हैं। तो इसके लिए आप अपने पार्टनर को अपने हाथों से चॉकलेट बादाम रम बॉल्स बनाकर खिला सकते हैं। ये है रेसिपी।

Valentine Day Recipe : 14 फरवरी को हर साल पूरी दुनिया में वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। प्रेमी जोड़े इस दिन का इंतजार काफी साल भर से करते हैं। अगर आपकी भी जिंदगी में कोई बहुत खास है। और आप भी इस वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने हाथों से चॉकलेट बादाम रम बॉल्स बनाकर अपने पार्टनर को खिला सकते हैं। जिससे आपके पार्टनर के चेहरे पर स्माइल सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको चॉकलेट बादाम रम बॉल्स की रेसिपी बताएंगे।

चॉकलेट बादाम रम बॉल्स सामग्री

चॉकलेट स्पंज - 250 ग्राम

फ्रेश क्रीम - 150 मि.ली.

कैस्टर शुगर - 100 ग्राम

ब्लैक रम - 15 मि.ली.

डार्क चॉकलेट - 100 ग्राम

बादाम - 100 ग्राम

कॉफी पाउडर - 10 ग्राम

चॉकलेट बादाम रम बॉल्स विधी

एक पैन में क्रीम गर्म करें। उसमें उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें।

उसके बाद क्रीम में चॉकलेट डाल दें। और दोनों चीजों को अच्छे से हिलाएं।

ओवन में 180 डि.ग्री. पर बादाम रखें और उन्हें 8 से 10 मिनट तक रोस्ट होने दें।

उसके बाद बादामों को हल्का चॉप करें।

एक नॉन स्टिक पैन लें। उसमें कैस्टर शुगर डालकर उसे कैरमलाइज करें।

जब चीनी अच्छे से कैरमलाइज हो जाए तो उसमें बादाम डालकर अच्छे से मिक्स करें। मिक्स करने के बाद उसे बटर पेपर पर डालें।

तैयार कैरमलाइजड मटीयरल को रोलिंग पिन के साथ अच्छे से रोल करें।

एक अलग बाउल में चॉकलेट स्पंज को क्रश करें। साथ ही उसमें कॉफी पाउडर, 1 चम्मच पानी और रम डालकर अच्छे से मिक्स करें।

अब इसमें क्रशड बादाम डालें। और हाथ की मदद से इनकी बॉल्स बनाएं। इसके बाद इसे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।

जब चॉकलेट बॉल्स रेडी हो जाएं तो उन्हें चॉकलेट सिरप के साथ कोट करें।

आपका चॉकलेट बादाम रम बॉल्स तैयार है। इसे आप अपने पार्टनर के साथ एन्जॉय करें।

Tags

Next Story