Valentine Day 2020: आज पार्टनर को घर पर बनाकर खिलाएं Red Velvet Cake, जानें आसान रेसिपी

X
By - Shagufta Khanam |14 Feb 2020 7:23 AM IST
Valentine Day 2020: 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस खास दिन को लव कपल अलग अंदाज में मनाते हैं। वहीं आपके इस खास दिन को रेड वेलवेट केक के साथ और भी स्पेशल बनाएं।
Valentine Day 2020: वेलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए अक्सर कपल एक दूसरे को गिफ्ट, फूल, हग करते हैं। ये शायद बहुत ही कॉमन चीज है। ऐसे में पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए अपने हाथ से कुछ बनाकर खिलाना सबसे बेस्ट है। अगर आप अपने पार्टनर को वेलेंटाइन डे के मौके पर कुछ खास बनाकर खिलाना चाहते हैं। तो ऐसे में हम आपकी मदद के लिए Red Velvet Cake Recipe In Hindi लेकर आए हैं। आइए जानते हैं रेड वेलवेट केक की रेसिपी।
रेड वेलवेट केक सामग्री
- बटर- 300 ग्राम
- चीनी पाउडर- 200 ग्राम
- अंडा- 2
- रिफाइंड- 200 ग्राम
- विनेगर- 1 चम्मच
- दूध- 1/2 लीटर
- मैदा- 150 ग्राम
- कोका पाउडर- 50 ग्राम (4 चम्मच)
- बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
- लाल रंग- 1 चम्मच
- हैवी क्रीम- 300 ग्राम
- कंटेनर-2
शाहरुख खान पर मंडराया ईडी का खतरा, केकेआर की करोड़ों की संपत्ति को किया जब्त
- रेड वेलवेट केक विधि:
- -सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 100 ग्राम बटर लें।
- -इसमें चीनी डालकर उसे चिकना होने तक फेटें।
- -इसके बाद इसमें एक अंडा डालें और उसे मिलाएं, फिर ठीक वैसे ही दूसरा अंडा भी डाल दे और उसे मिलाएं।
- -इसके बाद इसमें रिफाइंड तेल डाल कर अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें विनेगर और दूध को डाल दें और उसे क्रीम बनने तक ग्राइंड करे।
- -अब एक दूसरे बर्तन में मैदा, कोका पाउडर और सोडा को छान लें। इस मिक्सचर को उसे दूध वाले क्रीम के बैटर में डाल दें और उसे अच्छे से मिलाएं। इसमें खाने वाला लाल रंग डाल दे और मिलाएं।
- -जब बैटर तैयार हो जाए तो दोनों कंटेनर को लें और उसे थोड़ा तेल से चिकना कर लें।
- -फिर थोड़ा सा मैदा लेकर चारों तरफ फैला दें। अब इसमें केक के बैटर को डाल दें।
- -फिर दोनों केक को 350F (175C) पर 35-40 मिनट तक मिक्रोवेव में पकने के लिए रख कर पकाएं।
- -फिर एक कटोरे में बचा हुआ बटर और चीनी पाउडर को लें, और उसे ग्राइंड करें। इसमे हैवी क्रीम को डाल दें और उसे ग्राइंड करते हुए 8-10 मिनट क्रीम बनाएं। क्रीम को इकट्ठा कर लें।
- -आपका रेड वेलवेट केक तैयार हो चुका है। केक को निकाल लें और थोड़ी देर ठंढा होने के लिए छोड़ दें। कंटेनर से दोनों केक को निकालें और उसके ऊपर वाले भाग को काटकर हटा लें। ऊपर वाले भाग से हम छोटे-छोटे हार्ट शेप केक काट लेंगे। बचे हुए केक को क्रश कर के बुरादा जैसा बनाकर उसे अलग रख दें।
- -अब नीचे वाले भाग के केक को लें और उस पर थोड़ा क्रीम लगा लें। फिर दूसरा वाला केक को भी रख दें।और उसके ऊपर केक लगाए। केक के चारों तरफ अच्छे से क्रीम लगा दें। अब केक के चारो तरफ तोड़ा हुआ केक का बुरादा डाल कर जोड़ दें। केक को 2-3 घंटे ले लिए फ्रिज में रख दें।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS