क्या आपको भी सफर में आती है उल्टी? जानें इससे छुटाकारा पाने का उपाय

क्या आपको भी सफर में आती है उल्टी? जानें इससे छुटाकारा पाने का उपाय
X
कई बार सफर में कुछ लोगों को उबकाई भी आने लगती है। वहीं अगर आप भी सफर करने वाले हैं और आपको भी कुछ इस तरह की परेशानी होती है, तो आपकी मदद के लिए हम आपको एक हेल्दी स्मूदी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे पीने के बाद आपको इस तरह की परेशानी से छुटकारा भी मिलेगा। इसके साथ ही आप काफी एनर्जेटिक फील करेंगे।

सफर छोटा हो या बड़ा इंसान को थकान हो ही जाती है। वहीं कुछ लोगों का सफर के दौरान कुछ खाने पीने का मन नहीं करता है। जिस कारण एनर्जी लेवल कम हो जाता है। कई बार सफर में कुछ लोगों को उबकाई भी आने लगती है। वहीं अगर आप भी सफर करने वाले हैं और आपको भी कुछ इस तरह की परेशानी होती है, तो आपकी मदद के लिए हम आपको एक हेल्दी स्मूदी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे पीने के बाद आपको इस तरह की परेशानी से छुटकारा भी मिलेगा। इसके साथ ही आप काफी एनर्जेटिक फील करेंगे। तो आइए जानते हैं ग्रीन अप 'एन' गो स्मूदी बनाने का तरीका।

सामग्री

फेट फ्री ग्रीक योगर्ट - 1/3 कप

नींबू का रस - 1/3 बड़ा चम्मच

कटा हुआ खीरा - 3/4 कप

पालक - 2 कप

कद्दू के बीज - 4 बड़े चम्मच

सेब - 1/3 कप

अंगूर - 1/2 कप

बर्फ - 3/4 कप

विधी

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर लें

- इसके बाद इसमें ग्रीक दही, खीरा, अंगूर, कद्दू के बीज, लाल सेब, पालक, और बर्फ डालकर अच्छी तरह से चलाएं।

- आप स्मूदी को तब तक ब्लेंड करें जब तक उसका गाढ़ा पेस्ट न बन जाएं।

Also Read: सिगरेट पीने की आदत से छुटकारा पाने के लिए पिएं यह ड्रिंक

आप अपने हिसाब से स्मूदी को आप पतला और गाढ़ा बना सकते हैं।

आपकी ग्रीन स्मूदी ट्रेवल के लिए तैयार है।

Tags

Next Story