इस आसान तरीके से घर पर बनाएंं व्हाइट सॉस पास्ता

आजकल बच्चे से लेकर बड़े सभी पास्ता खाना पसंद करते हैं। जिसमें ज्यादातर लोगों को व्हाइट सॉस पास्ता खाना काफी पसंद आता है। जिसे अक्सर लोग खाने बाहर रेस्टोरेंट जाते हैं। वहीं अगर आपका मन व्हाइट सॉस पास्ता खाने का है और आप बाहर भी नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको व्हाइट सॉस पास्ता बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप कम समय में घर पर बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
सामग्री
उबला पास्ता- 250 ग्राम
गाजर- 1 (कटी हुई)
तेल- 2 चम्मच
प्याज- 1 (कटा हुआ)
शिमला मिर्च- 1 (कटी हुई)
दूध- 1 कप
काली मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच
ऑरेगेनो- 1/2 छोटा चम्मच
क्रीम- 1 बड़ा चम्मच
मैदा-2 चम्मच
बटर- 2 चम्मच
चिली फ्लेक्स- 1 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
ऐसे बनाएं व्हाइट सॉस
- इसके लिए आप एक पैन में बटर गर्म करके उसमें मैदा डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें।
- इसके बाद इसमें दूध नमक, काली मिर्च और ऑरेगैनो डालकर लगातार चलाते हुए मिला लें।
- मिक्सचर के गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें।
- आपका व्हाइट सॉस तैयार है।
ऐसे बनाएं पास्ता
- इसे बनाने के लिए आप पहले एक पैन में तेल गर्म कर उसमें सभी सब्जियां डालकर फ्राई करलें।
- अब आप तैयार व्हाइट सॉस में पास्ता और फ्राइड सब्जियां डालकर मिला लें।
Also Read: दिल्ली के इन होटलों में मिलेगा आपको बेस्ट नॉनवेज, स्वाद बना देगा आपको यहां का दिवाना
- आपका व्हाइट सॉस पास्ता तैयार है। इसे आप फैमिली के साथ एन्जॉय करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS