World Food Day 2020: जानें क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फूड डे, भारत में कैसे मनाया जाता है यह दिन

World Food Day 2020: हमारे देश में अन्न को देवता का दर्जा दिया गया है। ऐसे में अन्न अपमान करना देवता का अपमान करने के बराबर है। वहीं आपको बता दें कि पूरी दुनिया में हर साल 16 अक्टूबर को World Food Day सेलिब्रेट किया जाता है। जिसका उद्देश्य पूरी दुनिया से भूखमरी जैसी समस्या को दूर करना है। इसके साथ ही लोगों को खाना बर्बादी करने से रोकने के लिए जागरुक करना है। इसी बीच आज हम आपको वर्ल्ड फूड डे से जुड़ी तमाम जानकारी देने जा रहे हैं। इसके साथ ही आपको बताएंगे कि इस दिन को मनाने की शुरूआत कब हुई थी। तो आइए जानते हैं इस दिन के बारे में।
कब हुई इस दिन की शुरूआत
आपको बता दें कि नवंबर 1979 को 20वें महासम्मेलन में खाद्य और कृषि संगठन के सदस्यों ने विश्व खाद्य दिवस की स्थापना की और 16 अक्टूबर 1981 को इस दिन को मनाने की शुरूआत हुई। 5 दिसंबर 1980 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस निर्णय की पुष्टि की। इसके बाद सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्थानीय संगठनों से विश्व दिवस मनाने में योगदान देने का आग्रह किया। वहीं साल 1981 से हर साल विश्व खाद्य दिवस मनाया जाने लगा।
जानें क्या है इस साल की थीम
कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। ऐसे में इस साल वैश्विक एकजुटता के लिए सबसे कमजोर लोगों को ठीक करने और खाद्य प्रणालियों को उनके लिए ज्यादा टिकाऊ बनाने में मदद करने का आह्वान किया है। जिससे लोगों को इस बाके में जागरूक किया जा सके कि कौन कौन से फूड उनकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
भारत में ऐसे मनाया जाता है वर्ल्ड फूड डे
यह दिन देश में कृषि के महत्व को दर्शाता है। इसके साथ ही इस बात को भी बताता है कि भारतीयों द्वारा उत्पादित और उपभोग किए जाने वाला खाना हेल्दी है। वहीं इस खास दिन पर लोग रंगोली बनाकर और नुक्कड़ नाटक कर लोगों को फूड के बारे में जानकारी देते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS