इन चीजों के सेवन से कमजोर होती है इम्यूनिटी, कोरोना से बचना है तो तुरंत बना लें दूरी

Health Tips: कोरोना (Corona) काल में सबसे ज्यादा महत्व इम्यूनिटी (Immunity) को दिया गया है। जब से कोरोना की शुरुआत हुई तब से सभी लोग अपनी अपनी इम्यूनिटी बनाने में लग गए हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें तो हमें याद हो गई हैं, पर क्या आपको उन चीजों के बारे में पता है, जिनके रोजाना सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ सकता है। तो आज अपनी इस स्टोरी में हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिनके सेवन से हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है...
बियर (Beer)
ठंड के मौसम में बियर की डीमांड थोड़ा बढ़ जाती है। आपने अक्सर बियर शॉप के बाहर लाइन लगाकर लोगों को इसे खरीदते हुए देखा होगा। बहुत से लोग इसका सेवन करते हैं। लेकिन ये आपकी सेहत के लिए काफी नुकसान दायक होती है। इसका सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इसलिए अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो जितना हो सकता है इससे दूर रहे हैं।
वाइट ब्रेड (White Bread)
अधिकतर घरों में आज भी नाश्ते में लगभग हर रोज वाइट ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता रहा है। पर क्या आपको पता है डेली खाए जाने वाले ये वाइट ब्रेड हमारी हेल्थ के लिए काफी नुकसानदेह होते हैं। इनका रोजाना सेवन हमारी इम्यूनिटी को कमजोर बनाता है, इसलिए इसे खाने से परहेज करें।
सोडा (Soda)
सोडा बच्चों और बड़ों सभी को बहुत पसंद होता है। लेकिन ये हर तरीके से हेल्थ के लिए हानिकारक है। इसमे शुगर के साथ साथ आर्टिफीशियल कलर्स का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इससे दूर रहने में ही भलाई है।
जंक फूड (Junk Food)
टेस्ट में बेस्ट लगने वाले ये जंक फूड हमारी सेहत पर बुरे प्रभाव डालते हैं। आजकल लोग हर दूसरे दिन ही बर्गर और पिज्जा खाते हैं। जंक फूड खाने से हमारी इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में डॉक्टर हमें इससे दूर रहने की सलाह देते हैं।
आलू के चिप्स (Potato Chips)
आलू के चिप्स बच्चों को बहुत अच्छे लगते हैं, इन्हें टेस्टी बनाने के लिए इसमें नमक और तेल का इस्तेमाल अच्छे से किया जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन्हें खाने से हमारी सेहत को बहुत नुकसान होते हैं, इसलिए हमे ऐसे खाने से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS