भारती सिंह ही नहीं ये 6 बड़े TV Celebrities भी कम कर चुके हैं वजन, ये डाइट फॉलो करने से हो सकता है 30 किलो तक Weight Loss

भारती सिंह ही नहीं ये 6 बड़े TV Celebrities भी कम कर चुके हैं वजन, ये डाइट फॉलो करने से हो सकता है 30 किलो तक Weight Loss
X
बदलते लाइफस्टाइल (LifeStyle) और खान-पान की वजह से हम अपनी सेहत (Health) पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। वजन बढ़ना आज के समय में सबसे बड़ी और कॉमन समस्या है। लेकिन अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो आपके लिए कुछ भी करना मुश्किल नहीं है। यहां हम आपको कुछ टीवी सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से खुद के लिए समय निकाला और अपना वजन घटाया है।

Weight Loose Tips : बदलते लाइफस्टाइल (LifeStyle) और खान-पान की वजह से हम अपनी सेहत (Health) पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। वजन बढ़ना आज के समय में सबसे बड़ी और कॉमन समस्या है। लेकिन अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो आपके लिए कुछ भी करना मुश्किल नहीं है। यहां हम आपको कुछ टीवी सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से खुद के लिए समय निकाला और अपना वजन घटाया। इन टीवी सेलिब्रिटी (TV Celebrities) में सबसे ऊपर नाम आता है, कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) इसके बाद टीवी एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor), 'बॉलिका वधु' से फेमस हुईं अविका गौर (Avika Gor) , बिग बॉस 13 के फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Kaur Gill) और 'ये हैं मोहब्बते' की दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का। इन सभी का ट्रांसफॉर्मेशन जबरदस्त हुआ, अपनी फीटनेस को लेकर यह सोशल मीडिया पर छाएं हुए हैं।

1- भारती सिंह (Bharti Sigh)

इन दिनों भारती सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा का विषय बना हुआ है। भारती का वजन पहले 91 किलो था, जिसे घटाकर उन्होंने 76 किलो कर लिया है। कॉमेडी क्वीन काफी लंबे समय से इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट फॉलो कर रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया है।


2- राम कपूर (Ram kapoor)

टीवी एक्टर राम कपूर अपने किरदारों को लेकर घर-घर में फेमस हो चुके हैं। खबरों की मानें तो राम कपूर ने अपना वजन कम करने के लिए 16-16 घंटे भूख रहें और इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट की। उन्होंने अपना वजन 30 किलो कम किया है।


3- रश्मि देसाई (Rashmi Desai)

रश्मि देसाई को 'उतरन' टीवी सीरियल के बाद काफी सफलता मिली थी। वह बिग बॉस 13 में भी नजर आईं थी। कहा जाता है कि एक्ट्रेस ने सूप डाइट फॉलो की थी, उन्होंने केवल 25 दिनों में 4 किलो वजन कम कर लिया था। इसके साथ ही वह लगातार वर्कआउट करती रहती हैं।


4- शहनाज गिल

बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल लाइमलाइट में आई थीं। उस समय उनका वजन काफी था। एक्ट्रेस ने अपना वजन 10-12 किलो कम किया है। शहनाज गिल ने बताया था कि वह रात में सिर्फ दूध पीकर सो जाती है। इन दिनों शहनाज गिल सुर्खियों में छाई हुई है।


5- श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी को टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' से काफी सफलता मिली थी, वह घर-घर में 'प्रेरणा' के नाम से मशहूर हो गई थीं। खबरों की मानें तो श्वेता तिवारी ने डाइट कर 10 किलो वजन कम किया है। उन्होंने अपनी डाइट में हाई प्रोटीन, सूप और हरी सब्जियों का शामिल किया है। श्वेता तिवारी दो बच्चों की मां है, लेकिन आज वह अपनी बेटी पलक तिवारी को टक्कर देती हुई नजर आती हैं।


6- दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी का ट्रांसफॉर्मेशन भी काफी चर्चा में रहा है। 'ये है मोहब्बतें' में इशिता का किरदार निभाने वाली दिव्यांका ने भी अपना वजन काफी कम किया है, जो उनकी तस्वीरों में नजर आता है।




Tags

Next Story