Full Cream Milk Side Effect: जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए फुल क्रीम मिल्क, हो सकती है खतरनाक बीमारी

Full Cream Milk Side Effect: दूध में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसी वजह से दूध को एक कंप्लीट फूड माना जाता है। दूध हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डॉक्टर और एक्सपर्ट द्वारा हर किसी को दूध पीने की सलाह दी जाती है, ताकि उनकी हड्डियां मजबूत रहे और सेहत अच्छी रहे अथवा बीमारियों से छुटकारा मिले, लेकिन हर किसी का शरीर अलग होता है। हर शरीर की अलग-अलग जरूरत हो सकती है। इसी वजह से कुछ खास लोगों को फुल क्रीम/फैट मिल्क नहीं पीना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोग को फुल क्रीम/फैट दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
दिल के रोगी (Heart Patients)
जिन लोगों कि हेल्थ हिस्ट्री दिल से संबंधित रही है या उन्हें हार्ट डिजीज है। ऐसी स्थिति में इन लोगों को फुल क्रीम दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसे पीने से डायबिटीज, मोटापा हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या हो सकती है। इन कारणों से दिल का दौरा भी पढ़ सकता है। ऐसे में दिल के रोगी इसकी बजाय बादाम दूध या सोया दूध का सेवन कर सकते हैं।
ज्यादा कोलेस्ट्रॉल वाले व्यक्ति (People With High Cholesterol)
कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) स्तर हद से ज्यादा बढ़े हुए लोगों को फुल क्रीम मिल्क का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस दूध में सेचुरेटेड फैट् (Saturated Fat) मौजूद होता है। इस कारण एलडीएल (LDL) का लेवल बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए कम फैट वाला दूध का सेवन करें।
लैक्टोज इंटॉलरेंस के रोगी (Lactose Intolerance Patients)
लैक्टोज इंटॉलरेंस नामक एक समस्या होती है, जो कुछ लोगों में पाई जाती है। लैक्टोज इंटॉलरेंस का अर्थ है, कुछ लोग लेक्टोज को सही से पचाने में समस्या होती है व वह इसे पचा नहीं पाते हैं। इस समस्या वाले लोगों को फुल क्रीम मिल्क से बचना चाहिए। इसकी वजह से उन्हें बेचैनी महसूस हो सकती है। ऐसे में यह लोगों को प्लांट बेस ऑप्शन जैसे ओट मिल्क या राइस मिल्क चुन सकते हैं।
Also Read: देर रात मीठा खाना दे सकता है बीमारियों को दावत, जानें क्या होता है नुकसान
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS