Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर करें दिल्ली के इन मंदिरों की सैर, भव्य नजारा भूलना आसान नहीं होगा

Ganesh Chaturthi 2023: भारत सहित अन्य देशों में गणेश चतुर्थी का पर्व 19 सितंबर को मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर्व के पहले दिन गजानन की प्रतिमा की स्थापना की जाती है। उसके बाद से धूमधाम से गणेश उत्साह का आयोजन किया जाता है। जगह-जगह पर गणपति जी के पंडाल को बड़े ही भव्य तरीके सजाया जाता है। इसके साथ ही घरों, पड़ालों, मंदिरों में भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। गणेश उत्सव को लेकर मुंबई शहर पहले नंबर पर आता है। लेकिन, अगर आप दिल्ली-एनसीआर के आसपास रहते हैं, तो भारत की राजधानी में भी रहकर गमेश उत्सव का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप कहीं बाहर नहीं जाना चाहते और आप दिल्ली में रहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। गणेश पर्व पर दिल्ली के इन जगहों पर जाना न भूलें। देखिए दिल्ली की खास जगहों के बारे में...
गणेश मंदिर, कनॉट प्लेस
कनॉट प्लेस में गणेश मंदिर शहर के सबसे पुराने गणेश मंदिरों में से एक है, जो भक्तों के बीच बहुत पूजनीय है। इस मंदिर की स्थापना 31 अक्टूबर, 1952 को वी. शंकर अय्यर द्वारा की गई थी। गणेश भगवान का मंदिर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के ठीक बगल में है। इन दोनों मंदिरों की सीमा दीवारें एक ही हैं, इसलिए भक्त अक्सर कंफ्यूज हो जाते है। अगर आप गणपति बप्पा के दर्शन करना चाहते हैं, तो गणेश चतुर्थी के दिन यहां जाना न भूलें।
श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर, मयूर विहार
यह दिल्ली के सबसे पुराने गणेश मंदिरों में से एक है, जिसका बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। मयूर विहार में स्थित, यह मंदिर वर्ष 1990 में बनाया गया था। लेकिन प्रमुख देवता भगवान विनायक की मूर्ति बहुत बाद में 1996 में स्थापित की गई थी। गणेश चतुर्थी पर इस मंदिर की सुदंरता देखते बनती है। शहर भर से लोग यहां प्रार्थना करने आते हैं। इसलिए अगर आफ भी गणपति बप्पा के दर्शन और उत्सव को देखना चाहते हैं, तो इस पर्व पर यहां जाना न भूलें।
श्री विनायक मंदिर, नोएडा
नोएडा सेक्टर 62 में श्री विनायक मंदिर है, जिसके प्रमुख देवता भगवान गणेश हैं। मंदिर की वास्तुकला ऐसी है कि इसे देखने मात्र से ही आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इसकी आंतरिक और बाहरी दीवारों पर बनी कला आकर्षण का केंद्र है। भगवान गणेश के जन्मदिन के पर्व पर इस मंदिर को फूलों और लाइट के साथ बड़ी ही खूबसूरती से सजाया जाता है।
श्री सिद्धिविनायक मंदिर, द्वारका
श्री सिद्धिविनायक मंदिर दिल्ली में द्वारका सेक्टर 12 मेट्रो स्टेशन के निकट स्थित है। यहां पर भगवान गणेश, उनके पसंदीदा सवारी मूषक राज और मिठाई के साथ एक विशाल मूर्ति स्थापित है। मंदिर की भव्यता देखने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन जरूर आए।
Also Read: Ganesh Chaturthi 2023: गणेश उत्सव के मौके पर भारत के इन शहरों की करें सैर, यादगार रहेगा ट्रिप
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS