Ganpati Visarjan: विसर्जन से पहले बप्पा को लगाएं बेसन के हलवे का भोग, ये रही रेसिपी

Ganesh Visarjan 2023: गणपति बप्पा के उत्सव की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। आम जनता से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स भी बप्पा को अपने घर पर लेकर आए हैं। बप्पा के आगमन की तैयारियां जितने जोर-शोर से की जाती है। उतना ही उनकी विदाई को लेकर लोग दुखी है। दस दिनों तक गणेश भगवान की पूजा-पाठ से लेकर उनके भोग का खास ख्याल रखा जाता है। आज हम आपको एक ऐसे प्रसाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बनाकर बप्पा को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर में बेसन का हलवा कैसे बनाते हैं।
बेसन हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
बेसन – 1 कप
घी – ½ कप
चीनी – ½ कप
दूध – 2 कप
इलायची पाउडर
सूखे मेवे बारीक कटे हुए
बेसन हलवा बनाने की विधि
-हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में घी को डालकर इसे लो फ्लेम पर गर्म करें।
-घी गर्म हो जाने के बाद इसमें बेसन डालकर हल्के हाथों से लाइट ब्राउन होने तक भूनें।
-ध्यान दें बेसन तली में लगें। बेसन को तब तक चलाते रहे जब तक अच्छे से न भून जाएं।
-इसके बाद इसमें चीनी डालकर अच्छे से चलाएं।
-चीनी के डालने के कुछ समय बाद इसमें आप दूध भी मिला सकते हैं।
- अब आप इसमें इलायची पाउडर को डालकर अच्छे से चलाएं।
-थोड़ी देर पकने के लिए लो फ्लेम पर छोड़ दें।
-गैस बंद कर हलवा के ऊपर ड्राई फ्रूट्स डालकर ढक दें।
-अब बेसन के हलवा बनकर तैयार है। इसे प्लेट में निकाल कर बप्पा को भोग लगाएं।
Also Read: Sandwich Recipe: मूंग दाल से बनाएं हेल्दी और टेस्टी सैंडविच, बच्चे कर देंगे चट
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS