Garlic Benefits: सर्दियों में लहसुन खाने से होंगे ये गजब के फायदे

Garlic Benefits: सर्दियों में लहसुन खाने से होंगे ये गजब के फायदे
X
Garlic Benefits: ज्यादातर घरों में खाना बनाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ता, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

Garlic Benefits: सर्दियों में खाना बनाने के लिए ज्यादातर लोग लहसुन का इस्तेमाल करते है। ये सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। कई लोग सर्दियों में रात को तवे पर लहसुन को भूनकर खाते हैं। लहसुन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। अगर रोजाना लहसुन की 2 कलियां खाईं जाए, तो हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। लहसुन में पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक और फाॅस्फोरस जैसे अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के लोग लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन का सेवन करने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल जाता है। लहसुन में विटामिन-के, सी, नियासिन, थायमिन और फॉलेट अच्छी मात्रा में मौजूद होता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालता है

सर्दियों में लहसुन का सेवन करना हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। गार्लिक का एलिसिन कंपाउंड बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे हार्ट की हेल्थ को सुधारने में मदद मिलती है। अगर सर्दियों में लहसुन का सेवन नहीं किया जाए, तो खून के थक्के नहीं जमते हैं। अगर आपकी बीपी हाई रहता है, तो लहसुन खाना शुरू करें। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

सर्दी-जुकाम रहेगा कोसों दूर

जब मौसम में बदलाव होना शुरू होता है, तो इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे मौसम में लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे सर्दी-जुकाम, खांसी, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा के खतरे को कम किया जा सकता है। जिन लोगों को सांस लेने में परेशानी है, वह लहसुन को जरूर डाइट में शामिल करें।

गंदे पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है

अगर रोजाना लहसुन का सेवन करेंगे, तो बॉडी डिटॉक्स रहेगी। लहसुन में ऐसे ऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं। जिससे बॉडी में जमे गंदे पदार्थ साफ हो जाते हैं। सर्दियों में लहसुन खाने से पेट साफ रहता है और पेट की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

इंफर्टिलिटी की परेशानी रहेगी दूर

लहसुन खाने से इंफर्टिलिटी की समस्या दूर रहती है क्योंकि लहसुन में सेलेनियम पाया जाता है, जो इंफर्टिलिटी को कम देता है। लेकिन लहसुन में पाए जाने वाले विटामिन हार्मोन को बैलेंस करते हैं।

ये भी पढ़ें:- Brain Stroke: ये काम करने वालों को ब्रेन स्ट्रोक का ज्यादा खतरा, जानें वजह

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story