DIY Under Eye Mask: चेहरे की खूबसूरती पर ग्रहण लगाते डार्क सर्कल्स से पाएं इंस्टेंट छुटकारा, घर बनाएं ये इफेक्टिव आई मास्क

DIY Under Eye Mask: इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि डार्क सर्कल्स चेहरे की खूबसूरती पर ग्रहण की तरह नजर आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं खूबसूरती की दुनिया में फलों के अनगिनत फायदे होते हैं। हाइड्रेटिंग गुणों, ब्राइटनिंग विशेषताओं और विटामिन जैसे अपने कई लाभों के साथ, फल आंखों के नीचे बने डार्क सर्कल्स को ठीक करने में भी काफी मददगार होते हैं। आंखों के नीचे झुर्रियां, काले घेरे और सूजी हुई आंखें बहुत ही आम सी समस्याएं हैं, जिनका रोजमर्रा की जिंदगी में हम सभी सामना करते हैं। नींद की कमी, लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर रहने और बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण आंखों के नीचे काले गहरे गड्ढे हो जाते हैं, क्योंकि यह चेहरे की सबसे सेंसिटिव स्किन होती है। आज की इस खबर में हम जानेंगे डार्क सर्कल्स के लिए कुछ (Homeremedies For Dark Circles) आसान DIY, जिनसे आप घर पर ही बहुत आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों से आप आंखों के नीचे की स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं और इसे अच्छी तरह से हाइड्रेटेड और स्वस्थ भी रख सकते हैं।
1. पपीता लेमन मास्क (Papaya Lemon Mask)
पपीते को एक बर्तन में निकालें और इसमें नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी मिला लीजिए। इन्हें मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बनाइए और पेस्ट को आंखों के आसपास लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें। यह नुस्खा आंखों के नीचे की स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनता है।
2. कीवी और दही का मास्क (Kiwi and Yogurt Mask)
कीवी और दही स्किन को विशेष रूप से आंखों के नीचे की स्किन को हाइड्रेट करने के लिए बेहतरीन कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए कीवी को ब्लेंड करें और इसमें दही मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे आंखों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं। इसे धोने से पहले कम से कम 10 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। स्किन स्वस्थ महसूस करेगी और ग्लोइंग दिखेगी।
3. अनानस मास्क (Pineapple Mask)
आंखों के नीचे की सूजन और काले घेरे के लिए एक और आसान नुस्खा है अनानास के रस में हल्दी पाउडर मिलाकर लगाना। इसके लिए आपको अनानास के रस में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाना है और पेस्ट को आंखों के नीचे वाले हिस्से पर 30 मिनट के लिए लगाकर रखना है। बेहतर रिजल्ट्स के लिए इस प्रोसेस को हर दिन कम से कम 2 हफ्ते तक दोहराएं।
4. स्ट्रॉबेरी मास्क (Strawberry Mask)
स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है जो डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए जानी जाती है। इनमें विटामिन सी भी होता है जो स्किन को आराम देता है। इसको बनाने के लिए कुछ स्ट्रॉबेरी लें और उन्हें एक पेस्ट बनाने के लिए ब्लेंड करें। पेस्ट में विटामिन ई तेल और गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाएं और आराम के अनुभव के लिए पेस्ट को आंखों के नीचे अच्छी तरह से लगाएं।
5. एवोकैडो और एलोवेरा मास्क (Avocado and Aloe Vera Mask)
अपने पौष्टिक और हाइड्रेटिंग गुणों के साथ एवोकैडो और एलोवेरा आंखों के नीचे लगाने के लिए बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन है। इस मास्क को बनाने के लिए आपको एक चम्मच एवोकाडो और एक चम्मच एलोवेरा का पल्प लेना है और एक गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए इन्हें मिलाएं। पेस्ट को अपनी आंखों पर लगाएं और इसे धोने से पहले लगभग 20 मिनट लगाकर छोड़ दें। मास्क लगाने के बाद आंखों के नीचे की नमी देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS