बिजी जिंदगी से पाएं राहत, दोस्तों के साथ जाएं ये One Day Destinations

Best One Day Trip Destinations Near Delhi: हम सभी अपनी जिंदगियों में बहुत व्यस्त रहते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि हम अपने दोस्तों के साथ कुछ वक्त भी नहीं बिता पाते हैं। लगातार काम करते रहना भी हमें बहुत ज्यादा स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन दे जाता है। ऐसे में अगर आप भी हर रोज काम कर के थक गए हैं और कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ वन डे ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो अहम आपके लिए कुछ बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशंस चुनकर लाए हैं। अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं, तो एक दिन का ट्रिप (One Day Trip) आसानी से प्लान कर सकते हैं। दिल्ली के पास घूमने लायक बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं, जहां जाकर आप अपना मूड फ्रेश कर सकते हैं। आइये देखें दिल्ली की ये बेहतरीन जगहें कौन सी हैं।
Sonipat
बता दें कि दिल्ली से चंडीगढ़ जाते वक्त सोनीपत बीच में पड़ता है। इस जगह के इतिहास की बात करें, तो मान्यताओं के मुताबिक, इस शहर को पांडवों ने बसाया था। यहां का पांडव पैलेस और ख्वाजा खिजरी का मकबरा देख सकते हैं। वन डे ट्रिप के लिए सोनीपत अच्छी जगह है। आप यहां पूरे दिन घूम सकते हैं और अपने मूड को भी फ्रेश कर सकते हैं।
Karnal
बता दें कि दिल्ली से महज 3 घंटे की दूरी पर स्थित करनाल काफी खूबसूरत शहर है, यहां देखने के लिए कई फेमस स्मारक हैं। करनाल में आप किला, करनाल झील, कोस मीनारों, कलेंदर शाह का मकबरा, करण ताली, बाबर की मस्जिद घूम सकते हैं। यहां आपका वक्त आराम से काट जाएगा और आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।
Kurukshetra
कुरुक्षेत्र के बारे में हर भारतवासी जानता ही है, क्योंकि यहां महाभारत की लड़ाई हुई थी। यहां आप एक दिन में घूम सकते हैं, इस जगह की शांत झील ब्रह्म सरोवर आपके मन को शांति देगी। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, यह झील भगवान ब्रह्मा को समर्पित है। इसके साथ ही आप यहां ज्योतिसारी, भीष्म कुंडी, शेख चिल्ली का मकबरा, कुरुक्षेत्र पैनोरमा और विज्ञान केंद्र भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां घूमने में आपको काफी मजा आएगा।
Ambala
वन डे ट्रिप में घूमने के लिए अंबाला भी बहुत खूबसूरत शहर है। यहां रानी का तालाब देखने बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं, यहां कमल के फूल आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। इसके साथ ही अंबाला में गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब, यूरोपीय कब्रिस्तान, ओल्ड डाक बंगला भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां दोस्तों के साथ आप अच्छा वक्त बिता सकते हैं।
Also Read: Bhopal: हिल स्टेशन और किलों का परफेक्ट बैलेंस भोपाल, जरूर करें विजिट
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS