दिल के मरीजों के लिए भी अच्छा होता है घी, जानें आपको रोजाना कितना Ghee खाना चाहिए

How much Ghee should you consume daily : कुछ लोगों को घी (Ghee) खाना बहुत पसंद होता है, वो घी को सब्जियों में डालकर और चपाती में लगाकर खाना पसंद कर देते हैं। वहीं जो दिल के मरीज है, वो घी खाने से इतना डरते है कि चपाती भी सूखी खाते हैं। घी को लेकर लोगों के मन में ये ही रहता है कि कब और कितना घी खाना चाहिए, कहीं ज्यादा घी खाने से उनका कॉलेस्ट्राल लेवल बढ़ तो नहीं जाएगा। इन्हीं कुछ सवालों का जवाब आपको यहां मिल सकते हैं। सबसे पहले हम आपको घी के फायदों के बारे में बताएंगे।
घी के फायदे
-घी में हेल्दी फैट (Healthy Fats) विटामिन ए, ई, के और डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते है।
-घी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य, हार्ट हेल्थ और मस्तिष्क के कामकाज में सुधार कर सकते है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ऐसा ओमेगा -3 फैटी एसिड की उपस्थिति की वजह से होता है।
-घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो सूजन और शरीर के दर्द को कम करने में हेल्प करते है।
-आपको बता दें कि घी कब्ज और अन्य पाचन रोगों से राहत दिलाने में भी मदद करता है।
-अगर आप घी का नियमित रूप से सेवन करते है तो यह आपकी ओवर ऑल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।
-घी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
-घी आपको एलर्जी, फ्लू, सर्दी और खांसी जैसी बीमारियों से भी बचाता है क्योंकि इसका सेवन करने से आपका इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रोंग होता है।
क्या दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है घी
अध्ययनों से पता चलता है कि दूध प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड की उपस्थिति के कारण घी का सेवन करने से धीरे-धीरे हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है। अगर आप मध्ययम मात्रा में घी का सेवन करते हैं तो धमनियां भी बंद नहीं होती है और दिल के काम करने में कोई बाधा नहीं पहुंचती है। वहीं अगर आप ज्यादा मात्रा में घी का सेवन करते हैं तो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल बढ़ सकता है। इसकी वजह से धमनियां बंद हो सकती है। इसलिए हृदय को स्वस्थ रखने के लिए वसा का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।
कितना करना चाहिए घी का सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों और पोषण विशेषज्ञों की मानें तो आपको अपनी डाइट में रोजाना 2-3 चम्मच घी शामिल करना चाहिए। इससे दिल स्वस्थ रहता है और आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS