क्या गिलोय का जूस पीने से घटता है वजन ?, जानें Giloy के फायदे

क्या गिलोय का जूस पीने से घटता है वजन ?, जानें Giloy के फायदे
X
वजन (Weight) बढ़ तो आसानी से जाता है, लेकिन इसे कम करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसे कम करने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे (Home Remedies) आजमाते हैं। जिनमें से गिलोय (Giloy) भी एक है।

Weight Loss Tips: वजन (Weight) बढ़ तो आसानी से जाता है, मगर घटाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसे कम करने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे (Home Remedies) आजमाते हैं। जिनमें से गिलोय (Giloy) के जूस का सेवन करना भी एक है। वैसे तो वजन जल्दी कम (Weight Control) करने का कोई मंत्र नहीं है। आप अपनी डाइट पर कंट्रोल (Diet Control) और नियमित व्यायाम (Exercise) से इसे कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि गिलोय का सेवन करने से वजन कम होता है या नहीं।

एक अध्ययन की मानें तो गिलोय के पौधे में एडिपोनेक्टिन (Adiponectin) और लेप्टिन (Leptin) पाए जाते है। इन दोनों पोषक तत्वों की शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। ये वजन को कंट्रोल करने में हेल्प कर सकते हैं। इसके साथ ही ये बॉडी से विषाक्त पदार्थों (Toxins) को निकालने में भी मदद करता है, जिससे वजन घटाने में और ज्यादा मदद मिल सकती है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है गिलोय

गिलोय आपके ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। वह रोजाना सुबह उठकर गिलोय के जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।

पाचन में होता है सुधार

गिलोय पाचन में सुधार और इरिटेटिंग बाउल सिंड्रोम (IBS) के इलाज में बहुत फायदेमंद है। गिलोय और आंवला का रस पाचन और आंत के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है।

एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है गिलोय

गिलोय रेडिकल्स को कम करने में मदद करता है और एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है। इसके साथ ही यह कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और दर्द को कम करने में भी मदद करता है। यह रक्त को शुद्ध करने का भी काम करता है।

वजन घटाने के लिए खाली पेट करें सेवन

वजन कम करने के लिए आप आधा ग्राम गिलोय का रस लें और उसमें एक चुटकी शहद मिलाएं। इसे आप सुबह खाली पेट खा सकते हैं।

Tags

Next Story