इन नामों वाली लड़कियों पर होती है माता लक्ष्मी की विशेष कृपा, ससुराल पक्ष के खुल जाते हैं भाग्य

Girls Name Astrology: घर के बड़े बुजुर्गों को अक्सर आपने ये कहते हुए सुना होगा कि बच्चे का नाम सोच समझकर रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे चाहे लड़का हो या लड़की, उसके जीवन पर नाम का बहुत ही गहरा असर होता है। उनका मानना होता है कि एक नाम रखने से इंसान की शख्सियत पूरी तरह से बदल जाती है। इसलिए जब बच्चा पैदा होता है, तो उसका नाम गृह नक्षत्र देखकर समय और सितारों के मुताबिक रखा जाता है, जिससे बच्चे के भविष्य पर नाम का अच्छा असर हो। हिंदू (Hindu) धर्म में नामकरण को संस्कार कहा जाता है।
इन अक्षरों से शुरू होता है नाम, तो खुल गई आपकी किसमत
ये संस्कार लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए ही बहुत ज्यादा मायने रखता है। जिन लड़कियों के नाम ए, बी, के और एम अक्षर से शुरू होते हैं, वह किस्मत और दौलत दोनों में ही बहुत धनी होती हैं। इसके साथ ही इन लड़कियों के नाम का फायदा उन्हें तो जिंदगीभर मिलता ही है, साथ में इसका फायदा शादी के बाद लड़की के पति और ससुरालवालों को भी मिलता है। जिस घर में ये लड़कियां जाती हैं, उस घर में लक्ष्मी का वास हो जाता है। घर धन-धान्य से भरने लग जाता है, ऐसी लड़कियां अपने नाम और किस्मत के दम पर ससुराल वालों को भरपूर प्यार देती हैं और धनवान भी बना देती हैं।
- A नाम की लड़कियां
A नाम की लड़कियां बहुत किस्मत की बहुत धनी होती हैं। भाग्यशाली के साथ ही इनका मन भी बहुत साफ होता है। इनकी जोड़ी भगवान स्वर्ग से बनाकर भेजती हैं। A नाम वाली लड़कियां जिस घर में जाती हैं, वहां पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। ये लड़कियां अपने पति और ससुराल वालों को हमेशा खुश रखती हैं।
- B नाम की लड़कियां
जिन लड़कियों का नाम B अक्षर से शुरू होता है, वह बहुत ही उदार दिल की होती हैं। ये हमेशा दूसरों के बारे में सोचती हैं और उनकी मदद करती हैं। अपनी इस क्वालिटी से ये सभी का दिल जीत लेती हैं। B नाम की लड़कियां शादी के बाद जिस घर में जाती हैं, वहां पैसे की कभी कमी नहीं होती है।
- K नाम की लड़कियां
अगर आपका नाम K अक्षर से शुरू होता है, तो आप काफी मस्तीखोर और खुशमिजाज टाइप की इंसान हैं। आप अपने दम पर हर काम करने की ताकत रखती हैं, यानी की सेल्फ डिपेंडेंट हैं। आपको अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी म्हणत करना बहुत ज्यादा पसंद हैं। K नाम वाली लड़कियां जिस भी घर में प्रवेश करती हैं, वहां के लोगों की किस्मत खुल जाती हैं।
- M नाम की लड़कियां
जिनका नाम M अक्षर से शुरू होता है, वो अपने पति से बहुत प्यार करती हैं। इसके साथ ही वो अपने ससुराल वालों के लिए भी लकी साबित होती हैं। M नाम वाली लड़कियां शादी के बाद जिस घर में जाती हैं, वह घर धन से भर जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS