Girls फेसवॉश करते समय न करें ये गलती, खराब हो जाएगी आपकी स्किन

Girls फेसवॉश करते समय न करें ये गलती, खराब हो जाएगी आपकी स्किन
X
Face Wash Tips For Girls: अक्सर लड़कियां अपने फेस को धोते समय जल्दबाजी करती हैं, जिस वजह से फेस खराब होने का खतरा बना रहता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने फेस को वॉश कैसे कर सकती हैं। जानेें टिप्स...

Girls Mistakes During Face wash: आज के समय में हर लड़की को सुंदर दिखना पसंद होता है। लड़कियां इसके लिए कई प्रकार के ब्यूटी प्रोड्क्टस का यूज करती हैं और अपने स्किन पर कई तरह के मास्क (mask), फेशियल (facial) और फेस वॉश का यूज करती हैं। अक्सर लड़कियां अपना फेस वॉश करते समय जल्दबाजी करती हैं, जिस वजह से उनके फेस को काफी नुकसान पहुंचता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने फेस को धोते समय क्या सावधानी बरतें।

Also Read: Hair Care: मानसून में ऐसे करें अपने बालों की देखभाल, घर पर बनाएं ये हेयर मास्क, रहेंगे चमकदार और मुलायम

स्किन के अनुसार फेसवॉश

अक्सर लड़कियां तरह-तरह के फेस वॉश का यूज करती हैं, जो उनके फेस के लिए सही नहीं होता है। आपको सबसे पहले अपने फेस (face) के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि आपके फेस पर किस तरह का फेस वॉश यूज किया जा सकता है। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह भी ले सकती हैं।

फेसवॉश लगाने का तरीका

अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां बाहर से आने के बाद हाथ धोए बिना अपने फेस को वॉश करने लगती हैं। इसके अलावा फेसवॉश को लगाकर तुरंत धो भी देती हैं। बता दें कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। सबसे पहले आपको अपने हाथ (hand) को अच्छे से धोकर ही अपने फेस पर फेसवॉश लगाकर 2 से 3 मिनट मसाज कर के धोना चाहिए।

नाइट फेसवॉश

अक्सर लड़कियां दिन में कई बार अपने फेस को वॉश करती हैं, लेकिन रात (night) में फेसवॉश नहीं करती हैं। आपको बता दें कि आपको रात में सोने से पहले अपने फेस को अच्छे से वॉश करके सोना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो जरूर करें, क्योंकि रात में फेसवॉश न करने की वजह से आपके फेस पर दिन-भर की धूल-मिट्टी जमी ही रह जाती है, जिस वजह से आपके फेस पर पिंपल्स होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आपको रात में अपने फेस को वॉश जरूर करना चाहिए।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story