Relationship Tips: लड़कियां इन बातों को करती हैं नोटिस, इम्प्रैशन जमाने के लिए करें ये काम

Relationship Tips: लड़कियां इन बातों को करती हैं नोटिस, इम्प्रैशन जमाने के लिए करें ये काम
X
लड़कियां आपके बोलचाल के ढंग से ही मन ही मन बहुत कुछ नोटिस कर लेती हैं। कहा जाता है कि इंसान की पर्सनालिटी (Personality) किसी है यह उसके बात करने के ढंग से ही पता चल जाता है।

कई लड़के लड़कियों से बात करने में बहुत ज्यादा हिचकिचाते हैं, कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हे लड़कियों से बात करना बहुत ही आसान लगता है। जो बात करने में ना तो हिचकिचाते हैं और ना ही घबराते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लड़कियां आपके बोलचाल के ढंग से ही मन ही मन बहुत कुछ नोटिस कर लेती हैं? कहा जाता है कि इंसान की पर्सनालिटी किसी है यह उसके बात करने के ढंग से ही पता चल जाता है। अगर आप किसी लड़की को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं या इम्प्रेस करना चाहते हैं तो यह काफी हद तक आपके चलने और बात करने पर भी डिपेंड करता है। कई बार लड़कों की कुछ बातें लड़कियों को बहुत इम्प्रेस कर देती हैं तो कई बातें ऐसी भी होती हैं जो आपका इम्प्रैशन (Impression) बिगाड़ देती हैं।

लड़कियों को कैसे करें इम्प्रेस?

अब आप सोच रहे होंगे की लड़कों की ऐसी कौनसी बातें हैं जो लड़कियों के दिल को भा जाती हैं? जिनसे उनकी गुड बुक्स में आना बहुत आसान हो जाता है, अगर आप भी किसी लड़की के दिल में जगह बनाना चाहते हैं तो आपको कई बातों (Relationship Tips) का ख्याल जरूर रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे ऐसी कौनसी बातें हैं जिन्हें अपनी पर्सनालिटी (Personality Tips) में ऐड करके आप लड़कियों के दिल तक पहुंच सकते हैं।

कॉन्फिडेंस होना बहुत जरूरी

आपमें कॉन्फिडेंस की कमी नहीं होनी चाहिए, लड़कियों को कॉन्फिडेंट लड़के ज्यादा पसंद आते हैं। ऐसे लोग जो उनसे अपने दिल कीबात कहने से कतराए नहीं और कोई भी काम करने में घबराए नहीं। अगर आप कॉन्फिडेंट होंगे तो बहुत लाजमी सी बात है लोग आपकी तरफ अट्रैक्ट होंगे ही।

अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर होना बहुत जरूरी

लड़कियों को हंसी मजाक करने वाले लड़के बहुत पसंद आते हैं, माहौल को लाइट करने के लिए और लाइफ के स्ट्रेस को कम करने के लिए इंसान का मजाकिया होना भी जरूरी है। एक ऐसा इंसान जो काम के समय में सीरियस हो और जरूरत पड़ने पर मजाकिया भी ऐसे लड़के लड़कियों को ज्यादा पसंद आते हैं।

ड्रेसिंग सेंस होना

आजकल के समय में लड़के हो या लड़कियां ड्रेसिंग सेंस होना सभी के लिए बहुत जरूरी हो गया है। अगर आप किसी को भी अपनी तरफ अट्रैक्ट करना चाहते हैं तो आपका ड्रेसिंग सेंस अच्छा होना चाहिए। कई लड़कियां ड्रेसिंग सेंस को ज्यादा नोटिस नहीं करती हैं, लेकिन ऐसा होता है कि लड़कियां लड़कों के ड्रेसिंग सेंस से ये अंदाजा लगा लेती हैं कि सामने वाला इंसान अपने ऊपर कितना ध्यान देता है।

फिटनेस और करियर पर देते हो ध्यान

इंसान को अपने और अपने स्वस्थ्य शरीर के लिए काम करते रहना चाहिए, लड़कियों को भी ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो अपने ऊपर ध्यान देते हैं। अगर लड़का अगर अपनी फिटनेस पर ध्यान देता है तो लड़कियों को लगता है कि लड़का जिम्मेदार है और उन पर भी ध्यान देगा। साथ ही आप अपने करियर पर भी ध्यान देते हैं तो यह सोने पर सुहागा वाली बात है। लड़कियों को आपके पैसे और पोस्ट से फर्क नहीं पड़ता,अगर आप अपने करियर को लेकर सीरियस हैं और मेच्योरिटी से हैंडल करते हैं तो आप अपने रिश्ते को भी अच्छे से संभाल लेंगे।

बात सुनकर समझने वाला

लड़कियां बहुत ही इमोशनल होती हैं, इसलिए वह चाहती हैं कि कोई उनकी बातों को सुने और समझें। कई बार आपका इमोशनल सपोर्ट भी लड़कियों के दिल में जगह बनाने के लिए काफी होता है। जब लड़कियों को किसी से बात करने की जरूरत हो और आप उनकीबातों को सुने तो आप उनकी गुड बुक्स में आ सकते हैं।

Tags

Next Story