Amrud Papad Recipe: अमरूद से बनाएं चटपटा स्वादिष्ट पापड़, ये रही रेसिपी

Amrud Papad Recipe: अमरूद से बनाएं चटपटा स्वादिष्ट पापड़, ये रही रेसिपी
X
Amrud Papad Recipe: लोग आम के स्वाद को लंबे समय तक स्टोर रखने के लिए आम पापड़ बनाकर रखना पसंद करते हैं। आज हम आपको अमरूद पापड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप स्टोर करके कई महीनों तक खा सकते हैं।

Amrud Papad Recipe: ठंड का मौसम शुरू होते ही बाजारों में मौसमी फल जैसे अंगूर, अमरूद, संतरा आदि आने शुरू हो जाते हैं, लेकिन मौसम खत्म के बाद इतना फलों का मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको अमरूद से बनने वाले पापड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाने के बाद आप अमरूद के स्वाद को एक लम्बे समय तक पैक करके रख सकते हैं। जानें इसे बनाने का तरीका...

अमरूद पापड़ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

बड़ा अमरूद - 2

चुकंदर - छोटा टुकड़ा

चीनी - 2.25 कप

मक्खन - 1 बड़ा चम्मच

नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच

अमरूद पापड़ बनाने की विधि

सबसे पहले बड़े अमरूद को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें। इसके बाद ऊपर का काला भाग निकाल कर हटा दें और अमरूद के बीच के हिस्से को बराबर भाग में काट लें।

इसके साथ ही चुकंदर के हिस्से को भी बारीक काट लें।

अब एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर एक जालीदार बर्तन रखकर ढक दें। उसके बाद उस बर्तन में अमरूद और चुकंदर के टुकड़े को डालकर पकाएं।

पकने के बाद अमरूद और चुकंदर को निकाल कर ठंडा करें।

जब अमरूद और चुकंदर ठंडा हो जाए, तो इसे मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें। इसके बाद सूप वाली छलनी से छानकर बीज और रेशे हटा दें।

गूदे में चीनी डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। उबाल आने के कुछ देर बाद इसे लो फ्लेम पर तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा न हो जाए।

पकाने के बाद इसमें मक्खन चलाते हुए पकाएं। पकाते हुए मिश्रण को बीच-बीच में चेक करें। पकने के बाद इसमें 2 बड़े चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं और आंच बंद कर दें।

अब ट्रे को घी से चिकना कर इस पर मिश्रण को फैला दें। इसके बाद इसे एक घंटे तक पंखे के नीचे जमने के लिए रख दें।

जब मिश्रण पूरी तरह से ठोस हो जाए, तब इसे अपनी पसंद अनुसार टुकड़े में काट लें। इस तरह अमरूद पापड़ तैयार हो जाएगा। इसे एयर टाइट कंटेनर में रख आप महीनों तक खा सकते हैं।

Also Read: Food Recipe: सर्दियों में ब्रेकफास्ट में बनाएं गुड़ मसूर दाल का टेस्टी हलवा, देखें विधि

Tags

Next Story