रोजाना करें एक अमरूद का सेवन, महिलाओं की इस बीमारी का करेगा इलाज

Guava Health Benefits: अमरूद (Guava) खाने में तो स्वाद लगता ही है, इसके साथ ही यह सेहत से भरपूर होता है। यहां आपको अमरूद खाने के फायदों के बारे में बताया जा रहा है। जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। अमरूद से होने वाले फायदों के बारे में बताया है। जिन्हें आप भी फॉलो कर सकते हैं।
विटामिन सी से भरपूर
अमरूद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इसलिए आप सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।
फर्टिलिटी में मदद करता है
पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, अमरूद में फोलेट नाम का एक खनिज पाया जाता है, जो प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने में मदद करता है।
मैग्नीशियम से भरपूर
अमरूद मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है, जो नर्वस रिलैक्सेंट का काम करता है। यह शरीर की मांसपेशियों और नसों को आराम देने में हेल्प करता है।
प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है
अमरूद में लाइकोपीन भी अच्छी मात्रा होती है, जो एक कैरोटेनॉयड फाइटोन्यूट्रिएंट है। लाइकोपीन में एंटी-ट्यूमर गुण होते हैं और यह प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है
दिल के लिए अच्छा होता है
अमरूद के पत्तों में हाई लेवल के एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन होते है जो आपके दिल को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।
वजन घटाने में मदद कर सकता है
पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है और कम कैलोरी होती है, जो आपके वजन को कम करने में मदद करते है। एक अमरूद में 37 कैलोरी और जितने फाइबर की आपको रोजाना आवश्यकता होती है, उसकी 12% आवश्कता को पूरा करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS