Happy Father's Day 2022: पापा को क्या गिफ्ट दें सोच रही हैं आप, यकीन मानिये ये रहेगा सबसे खूबसूरत तोहफा

बचपन से लेकर अब तक हमारे पापा पता नहीं हमें कितने गिफ्ट्स दिए होंगे शायद यह काउंट करना भी नामुमकिन है। उन गिफ्ट्स को न हम याद रख पाते हैं न हमारे पापा। लेकिन सिर्फ एक दिन अपने पापा को बेस्ट गिफ्ट देकर उन कमियों को पूरा कर सकती हैं और वह दिन है फादर्स डे (Happy Father's Day 2022)। ऐसे में फादर्स डे को आप हर तरीके से स्पेशल बनाना चाहेंगी। इसके लिए आप अपने पापा को कुछ खास गिफ्ट दे सकती हैं। इससे आपके पापा के चेहरे पर खुशी खिल उठेगी। यहां हम आपको बता रहे हैं गिफ्ट के कुछ बेहतरीन ऑप्शन।
फादर्स डे आने वाला है। आपने अपने पापा के लिए जरूर कुछ ना कुछ स्पेशल प्लान किया होगा। क्या गिफ्ट देंगी, यह भी सोच लिया होगा। पापा के प्रति अपने प्यार को बयां करने का यह एक अच्छा तरीका होता है। साथ ही इसमें आपका प्यार, इमोशन भी झलकेगा। आप गिफ्ट में ऐसे ऑप्शन चूज कर सकती हैं, जो उनके लिए यूजफुल हों या फिर उनके लिए यादगार बन जाएं। जानिए, फादर्स-डे के लिए कुछ शानदार गिफ्ट आइडियाज के बारे में।
रोचक किताबें (Books)
अगर आपके पापा को लिखने, पढ़ने का शौक है, तो आप उन्हें कुछ रोचक किताबें गिफ्ट में दे सकती हैं। इसके लिए पापा को उनके पसंदीदा लेखक की किताब गिफ्ट में दे सकती हैं। किताब के साथ उन्हें डायरी और पेन भी देना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये सब आप चाहें तो ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगा सकती हैं। डायरी और पेन के कई तरह के सेट्स ऑनलाइन भी अवेलेबल हैं।
कॉफी मग (coffee mug)
आपके पापा चाय या कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो आप उन्हें सुंदर-सा कॉफी मग भी गिफ्ट कर सकती हैं। आप इस मग पर अपने पापा की फोटो लगवा सकती हैं। इसमें मम्मी-पापा या फैमिली फोटो लगवाना भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। साथ ही मग पर कोई प्यारा-सा मैसेज भी लिखवा सकती हैं। जब भी वे इसमें चाय या कॉफी पिएंगे, उन्हें आपकी याद दिलाएगी।
इंडोर प्लांट्स (indoor plants)
अगर आपके पापा को पेड़-पौधों से प्यार है, तो आप उन्हें फादर्स-डे के मौके पर सुंदर-सा इंडोर प्लांट गिफ्ट कर सकती हैं। अगर किसी खास फूल या पौधे से उन्हें लगाव है, तो उसे भी उपहार में दे सकती हैं। जब-जब वे अपने कमरे में खिला हुआ पौधा देखेंगे, उन्हें आपकी याद आती रहेगी और मन ही मन खुशी का अहसास होता रहेगा।
फेवरेट आउटफिट (favorite outfit)
फादर्स-डे पर पापा को आउटफिट गिफ्ट करना भी एक अच्छा ऑप्शन है। जैसे बचपन में पापा जी आपके पसंद की ड्रेस आपको खरीदवाते थे, इस फादर्स-डे पर आप अपने पापा को कुछ उनके पसंद के आउटफिट्स गिफ्ट कर सकती हैं। उनके लिए ड्रेस खरीदते समय कलर, डिजाइन और फैब्रिक का ध्यान रखें। आप उनके लिए पैंट-शर्ट, टाई या कुर्ता-पजामा गिफ्ट में दे सकती हैं।
वैकेशन टूर (vacation tour)
जॉब के दौरान बिजी रहने की वजह से चाहकर भी अगर किसी खास जगह पर घूमने नहीं जा पाएं तो ऐसे में आप उन्हें इस फादर्स-डे को हॉली-डे पैकेज गिफ्ट कर सकती हैं। समय हो तो आप भी उनके साथ वैकेशन पर जा सकती हैं। यकीन मानिए, ये फादर्स-डे गिफ्ट आपके पापा को काफी पसंद आएंगे। इनमें उनके प्रति आपका प्यार भी साफ जाहिर होगा।
फिटनेस क्लास ज्वाइन करवाएं (join a fitness class)
अगर आपके पापा हेल्थ कॉन्शस हैं और वर्कआउट या योग करना पसंद करते हैं तो बतौर गिफ्ट आप योग या मेडिटेशन क्लासेज में उनका एडमिशन करवा सकती हैं। रोजाना एक घंटे की योग क्लास से आपके पिता हमेशा फिट रहेंगे। इस तरह बीमारियां भी उनसे दूर रहेंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS