Happy Independence Day 2021 : देश मना रहा 75वां स्वतंत्रता दिवस, अपने दोस्तों को ऐसे करें wish

Independence Day 2021 : 15 अगस्त को देश भर में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2021) मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह लाल किले से राष्ट्र ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने देश की जनता को संबोधित किया। भारत आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। तब से यह दिन स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को संदेश भेजकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे सकते हैं ।
1- आपको स्वतंत्रता दिवस की ढेर शुभकामनाएं।
आइए आज मिलकर उन लोगों को याद करते हैं
जिन्होंने हमारी आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
जय हिंद, जय भारत
2-जिनकी जिंदगी में ये मुकाम आया है,
किस कदर खुशनसीब हैं वो लोग,
जिनका लहू भारत के काम आया है
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
3 - ''वक्तियों को मारना आसान है, लेकिन आप विचारों को नहीं मार सकते। महान साम्राज्य ढह जाते हैं, लेकिन विचार बच जाते हैं'' - भगत सिंह
जय हिंद, जय भारत Happy Independence Day !!!
4- देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को, और जन्म देने वाली माताओं को ... इस स्वतंत्रता दिवस पर शत शत नमन!
Happy Independence Day !!!
5- स्वतंत्रता हमारे मन में है, विश्वास हमारे शब्दों में है, अभिमान हमारे दिलों में है और महान यादें हमारी आत्मा में हैं। आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने महान राष्ट्र का जश्न मनाएं!
Happy Independence Day!!!
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS