Independence Day 2022 Quotes: देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए हो जाइए तैयार, आ रहा हिंदुस्तान का राष्ट्रीय त्योहार

Happy Independence Day 2022 : इस साल भारत अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस (Independence day 2022 Quotes and Wishes) मानाने जा रहा है, 15 अगस्त 1947 में देश को अंग्रेजों से मिली आजादी के उपलक्ष्य में हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी भारतीय अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं और ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी देते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर हर जगह भारत माता की जय के नारे लगाए जाते हैं। हम सभी अपनी भारत माता को मिली इस आजादी की कीमत बहुत अच्छे से जानते हैं, इस आजादी को हमारे युद्ध नायकों के बलिदान के बाद हासिल किया गया था। प्रधानमंत्री इस दिन राष्ट्र को संबोधित करते हैं, और सरकारी और निजी संस्थानों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनमें परेड और पेजेंट शामिल होते हैं।
ये देशभक्ति के कोट्स पढ़ नम हो जाएगी आंखें
चलो फिर से आज वह नजारा याद कर ले,
शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद करले,
जिसमे बहकर आज़ादी पहुंची थी किनारे पे
देशभक्तो के खून की वो धारा याद करले..||
Independence Day 2022 Wishes
मैं मुस्लिम हूं, तू हिन्दू है,
है दोनों इंसान,
ला मैं तेरी गीता पढ़ लूं, तू पढ़ ले कुरान,
इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर
हैं मेरा बस एक ही अरमान
एक थाली में खाना खाए सारा हिन्दुस्तान।
Independence Day 2022 Wishes
दिल हमारे एक है एक ही है हमारी जान,
हिंदुस्तान हमारा है, हम इसकी शान,
जान लुटा देंगे वतन पे हो जायेंगे कुर्बान,
इसलिए हम कहते है मेरा भारत महान।

Independence Day 2022 Wishes
चिंगारी आजादी की सुलगी मेरे जश्न में है,
इन्कलाब की ज्वालाएं लिपटी मेरे बदन में है,
मौत जहां जन्नत हो वह बात मेरे वतन में है,
कुर्बानी का जज्बा जिन्दा मेरे कफन में है।
Independence Day 2022 Wishes
संस्कार और संस्कृति की शान मिले ऐसे,
हिन्दू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले ऐसे,
हम मिलजुल के रहे ऐसे की,
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में राम मिले जैसे।
Independence Day 2022 Wishes
इस दुनिया में है आशिक कई,
पर वतन से प्यारा कोई सनम नहीं,
तिरंगे मे लिपट कर मर जाऊ मैं,
क्योकि इससे प्यारा कोई कफन नहीं।

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS