Hartalika Teej 2022: ग्लोइंग स्किन को करना चाहती हैं फ्लॉन्ट तो चेहरे पर लगाएं ये नेचुरल फेस पैक, दिखेगा इंस्टेंट असर

Hartalika Teej 2022: आज तीज के मौके पर आप जरूर चाहेंगी कि परफेक्ट मेकअप और ट्रेडिशनल ड्रेसअप के साथ आपका चेहरा भी दमकता हुआ नजर आए। इसके लिए आप यहां बताए जा रहे फेस पैक्स में से कोई अप्लाई कर सकती हैं। इन्हें बनाना भी ईजी है। आज की इस खबर में हम जानेंगे स्किन केयर को लेकर ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल की क्या राय है। अपनी स्किन की प्रॉपर केयर न करने से चेहरे पर डलनेस नजर आने लगती है, सन टैनिंग होने लगती है या फिर पिंपल्स और स्पॉट्स नजर आने लगते हैं। अगर आप भी ऐसी किसी प्रॉब्लम से परेशान हैं तो यहां बताए जा रहे किसी फेस पैक को अप्लाई कर इंस्टेंट ग्लो पा सकती हैं। इसके बाद आज आप जो मेकअप करेंगी, वो और निखर उठेगा। आज ही नहीं इन फेस पैक्स (Natural Face Pack Home Remedies) के रेग्युलर यूज से आप स्किन संबंधी अधिकतर प्रॉब्लम्स (Skin Problems) से छुटकारा भी पा सकती हैं और इससे स्किन सॉफ्ट भी बनेगी।
बेसन फेस पैक (besan face pack)
बेसन त्वचा की समस्याओं को दूर करने में बहुत कारगर है। बेसन फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच हल्दी पावडर और 2 चम्मच दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें। बेसन चेहरे से सन टैन को रिमूव करने में मदद करता है, साथ ही त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। हल्दी चेहरे की झुर्रियों को कम करता है। वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को मॉयश्चराइज और एक्सफोलिएट करता है। इस फेस पैक को लगाने से फेस स्किन मुलायम, चमकदार बनती है। मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है।
टमाटर फेस पैक (tomato face pack)
चेहरे की टैनिंग कम करने के लिए आप टमाटर फेस पैक भी अप्लाई कर सकती हैं। टमाटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के धब्बों को कम करने में मदद करता है। टमाटर सनबर्न से बचाव करता है। इसे बनाने के लिए आप 2 टमाटर लें। इसका गूदा निकाल लें और अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस पैक को सप्ताह में 1-2 बार लगा सकती हैं। टमाटर पिंपल्स को भी कम करता है, त्वचा को मुलायम बनाता है।
एलोवेरा फेस पैक (aloe vera face pack)
एलोवेरा स्किन के लिए काफी यूजफुल होता है। इसका फेस पैक बनाने के लिए आप 3 चम्मच एलोवेरा जैल लें। इसमें 2 चम्मच शहद और चुटकी भर हल्दी पावडर डाल दें। सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें और अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। एलोवेरा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जलन और सूजन को कम करता है। शहद त्वचा में नेचुरल ग्लो लाता है, इससे पिंपल्स भी रिमूव होते हैं। वहीं हल्दी चेहरे की टैनिंग और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।
पपीता फेस पैक (papaya face pack)
पपीता चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। पपीता फेस पैक बनाने के लिए आप 2 चम्मच पपीते का गूदा लें। इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नीबू का रस मिला लें। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। पपीता स्किन के पोर्स को खोलता है, पिंपल्स को साफ करता है। साथ ही स्किन से एक्सट्रा ऑयल को भी निकालता है। सन टैनिंग को रिमूव करने में पपीता फेस पैक काफी अच्छी तरह से काम करता है। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस पैक को हफ्ते में 1-2 बार अप्लाई कर सकती हैं।
ममता
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS