Hartalika Teej 2022: पिया को भाएंगे मेहंदी के ये ट्रेंडिंग डिजाइन... घर पर आसानी से पूरा करें अपना सोलह श्रृंगार, पढ़ें खबर

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर आपका कपड़े, ज्वेलरी, बालों के साथ-साथ हाथों पर ध्यान देना लाजमी सी बात है, त्यौहार पर आप अपने हाथों में मेहंदी तो जरूर लगाएंगी। लेकिन इससे हले क्या आप जानती हैं इन दिनों कुछ खास तरह के मेहंदी डिजाइंस ट्रेंड में बने हुए हैं, इनमें से अपनी पसंद का कोई डिजाइन आप आज अपने हाथों पर सजा सकती हैं। हरतालिका तीज के अवसर पर महिलाएं व्रत रखने के साथ ही, सोलह श्रृंगार (16 Shringar) भी करती हैं। नए पारंपरिक परिधान और रंग-बिरंगी चूड़ियां भी पहनती हैं। लेकिन आपका पूरा लुक तब तक अधूरा लगेगा, जब तक हाथों पर मेहंदी न लगी हो। यहां हम आपको मेहंदी के कुछ ट्रेंडी डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं। इनमें से अपनी पसंदीदा डिजाइन लगाकर हाथों की खूबसूरती पर चार चांद लगा सकती (Hartalika Teej Trending Mehendi Design) हैं।
खफीफ मेहंदी डिजाइन
आजकल महिलाएं खफीफ मेहंदी डिजाइन को काफी पसंद कर रही हैं। इस डिजाइन में बारीकी से काम किया जाता है। आप इस डिजाइन को हथेलियों के साथ कोहनी तक लगा सकती हैं। तीज के मौके पर इस डिजाइन को लगाने से हाथों की खूबसूरती कई गुणा बढ़ जाती है।
मोरक्कन मेहंदी डिजाइन
मोरक्कन मेहंदी डिजाइन, अरबी शैली की डिजाइन होती है। इसमें भी बारीकी से काम किया जाता है। लेकिन इसमें पूरे हाथ पर मेहंदी नहीं लगाई जाती है। अगर आपको भरी-भरी मेहंदी लगाना पसंद नहीं है, तो आप मोरक्कन मेहंदी डिजाइन अप्लाई कर सकती हैं।
ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन
अगर आप तीज पर सिंपल मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती हैं, तो ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह सिंपल डिजाइन है, इसमें आपके हाथ काफी अट्रैक्टिव नजर आते हैं। अगर आप न्यूली मैरिड हैं तो यह डिजाइन आप पर खूब सूट करेगी।
वेस्टर्न स्टाइल डिजाइन
इंडियन के साथ ही, कई तरह के वेस्टर्न मेहंदी डिजाइंस भी महिलाएं इन दिनों पसंद करने लगी हैं। ऐसे डिजाइंस में ज्योमेट्रिक पैटर्न्स और कंटेंपररी डिजाइन को मिक्स एंड मैच किया जाता है। हाथों में रचने पर यह डिजाइन काफी खूबसूरत नजर आता है। तीज के मौके पर यह वेस्टर्न डिजाइनर मेहंदी आपको डिफरेंट लुक देगी।
टैटू मेहंदी डिजाइन
टैटू मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट है, जिनके पास मेहंदी को सुखाने के लिए ज्यादा समय नहीं है। यह डिजाइन बिल्कुल यूनीक है। इसमें हाथों पर मेहंदी डिजाइन का स्टैंप लगाया जाता है। इस तरह की डिजाइनर मेहंदी से सजे हाथ काफी खूबसूरत नजर आते हैं।
ममता
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS