Weight Loss से लेकर Diabetes तक को कंट्रोल करता है Vegan Food, जानिए इसके ढेरों लाभ

Weight Loss से लेकर Diabetes तक को कंट्रोल करता है Vegan Food, जानिए इसके ढेरों लाभ
X
क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड वीगन डे? साथ ही जानिए इसका इतिहास और शरीर के लिए लाभ

World Vegan Day 2022: पर्यावरण की रक्षा के लिए वीगन फूड ऑप्शंस को अपनाने की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल 1 नवंबर को विश्व वीगन दिवस (World Vegan Day) मनाया जाता है। वीगन डे की शुरुआत यूके वीगन सोसाइटी द्वारा 1 नवंबर 1994 में की गई थी, हालांकि कहा जाता है कि इससे पहले वीगन लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने की अनुमति नहीं थी। लोगों ने अंडे खाना बंद कर दिया था लेकिन उसके बाद विरोध को शांत करने के लिए 1 नवंबर को 'वीगन दिवस' शुरू किया गया। बता दें कि वीगन भोजन में कोई भी एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट शामिल नहीं होता है। वीगन आहार (Vegan Food) खाने वाले डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy Products), दूध, शहद, पनीर, मक्खन, अंडे और मांस जैसी चीजों का सेवन नहीं करते हैं। इस आहार में केवल फलीदार पौधे, अनाज, बीज, फल, सब्जियां, मेवा और सूखे मेवे (Health Benefits Of Vegan Food) शामिल हैं।

Vegeterian और Vegan में होता है अंतर

वीगन फूड अलग वेजीटेरियन फूड से अलग होता है, हालांकि कई लोग इसे शाकाहारी भोजन के साथ भ्रमित करते हैं। वीगन फूड अलग है क्योंकि शाकाहारी भोजन में पनीर, मक्खन और दूध, या दही जैसी चीजें खाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। वीगन आहार में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें शामिल होती हैं। ये चीजें शरीर को जल्दी बीमार होने से बचाती हैं। वीगन भोजन रक्तचाप (Blood Pressure) और मधुमेह (Diabetes) जैसी बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करता है। वीगन भोजन में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिल्कुल नहीं होती है। आइये जानते हैं वीगन फूड खाने के बॉडी को कितना फायदा होता है:-

1. वीगन होने से आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं। जी हां, वीगन खाना वजन कम करने में मददगार होता है। हर दिन संतुलित मात्रा में फल, सब्जियां, साबुत अनाज आदि का सेवन करके आप तेजी से वजन कम करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

2. वीगन आहार टाइप 2 मधुमेह के लिए राहत प्रदान कर सकता है। वीगन भोजन में सब्जियों, फलों और अनाज का अधिक सेवन किया जाता है, जो फाइबर से भरपूर होते हैं और इनमें मौजूद प्राकृतिक रक्त शर्करा (Natural Blood Sugar) को नियंत्रित करने में सहायक होती है।

3. हाई ब्लड शुगर के साथ-साथ वीगन भोजन बीपी से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। बीपी का बढ़ना या गिरना आजकल लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या बन गया है। यह समस्या बहुत तेजी से फैलती नजर आ रही है। लोग अपने तनावपूर्ण जीवन के कारण हाई बीपी की समस्या का सामना कर रहे हैं। वीगन भोजन में कई ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जो उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या को नियंत्रित कर सकते हैं।

4. वीगन खाना आपके दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। फलों और सब्जियों का नियमित सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मददगार होता है। जो आपके दिल के लिए बुरा है। इसके साथ ही यह थक्का जमने से रोकने में भी मददगार होता है। दिल के साथ-साथ यह स्ट्रोक के खतरे को भी कम करता है।

5. अगर आप पेट या पाचन संबंधी (Digestion Problems) समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो वीगन भोजन आपके लिए सबसे बेस्ट है। वीगन भोजन फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को कम करता है।

Tags

Next Story