Health Tips: बनती है पेट में गैस तो डॉक्टर से जाने ऐसे में क्या करना है सही, इन सजेशन का रखें खास ख्याल

Health Tips: बनती है पेट में गैस तो डॉक्टर से जाने ऐसे में क्या करना है सही, इन सजेशन का रखें खास ख्याल
X
मौजूदा समय में हमारे बिजी लाइफस्टाइल (Lifestyle)का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य (Health) पर पड़ता है। कई बार छोटी सी छोटी चीजों पर हम ध्यान ही नहीं दे पाते। कुछ चीजों को नजरअंदाज करने से हमारे आगे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं (Health Related Problems) खड़ी हो जाती हैं।

मौजूदा समय में हमारे बिजी लाइफस्टाइल (Lifestyle)का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य (Health) पर पड़ता है। कई बार छोटी सी छोटी चीजों पर हम ध्यान ही नहीं दे पाते। कुछ चीजों को नजरअंदाज करने से हमारे आगे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं (Health Related Problems) खड़ी हो जाती हैं। हम इस आर्टिकल में आपके लिए लेकर आएं हैं हमारे पाठकों के स्वास्थ्य से जुड़े कुछ आम सवाल जिनके जवाब दिए है एनसीआर के सीनियर फिजिशियन डॉ. आर. पी. सिंह (Dr. R P Singh) ने।

सवाल: मेरी उम्र 66 साल है। कुछ दिनों से गैस की दिक्कत हो रही है। कुछ भी खाता हूं तो गैस बनने लगती है। ऐसा क्यों हो रहा है, पेट में गैस न बने इसके लिए कैसा भोजन करूं?

-प्रमोद, रोहतक

जवाब: आप इस बात पर गौर करें कि पिछले कुछ दिनों में आपकी लाइफस्टाइल चेंज तो नहीं हुई है या आपकी फिजिकल एक्टिविटीज में कमी तो नहीं आई है? अगर ऐसा नहीं है तो आप अपने खान-पान पर ध्यान दें। बेहतर होगा कि किसी डाइटिशियन से अपना डाइट चार्ट बनवा लें और उसे ही फॉलो करें। फिलहाल तला-भुना खाना बिल्कुल बंद कर दें। दोपहर के खाने में सलाद और दही शामिल करें। इससे आपको आराम मिल जाएगा।

सवाल: मेरी उम्र 45 साल है। करीब एक महीने पहले मेरे दाएं हाथ में एक गांठ बन गई है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि गांठ कैसे बनी, कृपया बताएं मैं क्या करूं?

-राजेश, रायपुर

जवाब: सबसे पहले आप यह देखें कि जिस स्थान पर गांठ पड़ी है, वहां पर पहले कोई फोड़ा या फुंसी तो नहीं हुई थी, जिसके बाद आपको गांठ प्रतीत हो रही हो। अगर गांठ है तो आप दबा कर यह देखें कि दर्द हो रहा है या नहीं। इसलिए आप एक बार डॉक्टर से संपर्क कर इसकी जांच करा लें। वह बताएंगे कि गांठ सामान्य है या नहीं। उसके बाद ही ट्रीटमेंट शुरू होगा।

सवाल: मेरी उम्र 34 साल है। पिछले दिनों ब्लड टेस्ट करवाया था। डॉक्टर ने बताया कि मेरे शरीर में खून की मात्रा सामान्य से अधिक है। ऐसे में मुझे क्या करना चाहिए?

-राजकुमार, दिल्ली

जवाब: शरीर में खून की मात्रा कम और ज्यादा दोनों ही नुकसानदेह होते हैं। जैसा आप बता रहे हैं कि आपके शरीर में ब्लड की मात्रा ज्यादा है, इसलिए बगैर जांच किए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। आपको तुरंत किसी फिजीशियन से संपर्क करना चाहिए। वो कुछ जांच कराएंगे, जिससे इसका कारण पता चलेगा। उसके बाद ही ट्रीटमेंट शुरू हो पाएगा।

सवाल: मेरी उम्र 48 साल है। मेरी किडनी में स्टोन है, जिसका साइज 3 एमएम. है। क्या बिना ऑपरेशन के स्टोन निकल सकता है? अगर हां तो इसके लिए मुझे क्या उपाय करने चाहिए?

-सुरेश, कोरबा

जवाब: स्टोन किडनी में किस पोजीशन में है, यह अल्ट्रासाउंड से ही पता चलेगा। इसलिए आपको एक बार सर्जन से संपर्क करना चाहिए और उन्हें अल्ट्रासाउंड दिखाना चाहिए, जिससे वह बताएंगे कि आपके स्टोन को ऑपरेट करके निकालने की जरूरत है या सामान्य तरीके से ही निकल जाएगी।

सवाल: मेरी उम्र 39 साल है। मेरा डायबिटीज टेस्ट पॉजिटिव आया है। क्या दुबले-पतले व्यक्ति को डायबिटीज हो सकती है? मुझे क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

-जगजीत, जबलपुर

जवाब: ज्यादातर डायबिटीज मोटे व्यक्तियों को होती है, लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है कि दुबले-पतले व्यक्ति को नहीं हो सकती है। यह किसी भी व्यक्ति को हो सकती है इसलिए आपको सबसे पहले फिजिकल एक्टिविटीज बढ़ानी चाहिए। सुबह और शाम कम से कम आधे घंटे की सैर करनी चाहिए। इसके अलावा खाने में चीनी बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। साथ ही आलू और चावल खाने से भी बचें। इस तरह लाइफस्टाइल और डाइट से चेंज करने से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन अगर शुगर अधिक बढ़ी हुई है तो जरूर इसकी मेडिसिन भी डॉक्टर की सलाह पर लेनी पड़ेगी।

प्रस्तुति: रिचा पांडे

Tags

Next Story