Benefits Of White Onion: सेहत के लिए काफी फायदेमंद है सफेद प्याज, दूर होंगी कई बीमारियां

Benefits Of White Onion: सेहत के लिए काफी फायदेमंद है सफेद प्याज, दूर होंगी कई बीमारियां
X
White Onion Benefits: हम सभी के घरों में प्याज का प्रयोग रोज होता है। प्याज के कई प्रकार होते हैं। आज हम आपको सफेद प्याज के फायदे के बारे में बताएंगे।

Benefits of White Onion: ज्यादातर घरों में प्याज एक आवश्यक सब्जियों में से एक माना जाता है। हमारे घरों में प्याज (onion) के बिना तो कोई सब्जी बनती ही नहीं हैं। आपको बता दें कि प्याज 8 प्रकार के होते हैं। शालोट्स, गुलाबी, पीला, लाल, सफेद, बेबी, स्प्रिंग और ब्राउन प्याज, प्याज के 8 प्रकार के हैं। प्याज में अनेकों प्रकार के पोषक तत्वों पाएं जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य और पेट (stomach) के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके सेवन से हमारा हार्ट (heart) भी सही रहता है, लेकिन सफेद प्याज के फायदे के बारे से कई लोग अनजान हैं। बता दें कि सफेद प्याज के सेवन से महिलाओं में होने वाली इनफर्टिलिटी (infertility) की समस्या को दूर किया जा सकता है। अगर आप सफेद प्याज का सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो आपका कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) मेंटेन रहता है। आज हम आपको सफेद प्याज के फायदे के बारे में बताएंगे।

सफेद प्याज खाने के फायदे

पाचन तंत्र में होता है सुधार

सफेद प्याज का प्रयोग करके हम अनेक समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। इसके सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र (Digestive System) सही रहता है। सफेद प्याज में फाइबर और प्रीबायोटिक्स (Fiber and Prebiotics) की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा सफेद प्याज हमारे पेट में गुड बैक्टीरिया (Good bacteria) की संख्या को बढ़ाने का भी काम करते हैं।

यह भी पढ़ें: Four Habits To Control Your Sugar: भोजन की ये चार गलतियां जो बढ़ा सकती हैं आपका ब्लड शुगर

बालों की समस्या दूर होगी

सफेद प्याज हमारे बालों के लिए भी काफी लाभदायक होता है। अगर किसी के सिर में रूसी की समस्या है तो सफेद प्याज के रस का प्रयोग कर सकते हैं। इसके प्रयोग करने से बाल गिरना (hair fall) कम हो जाते हैं और नए बाल उगने लगते हैं। इसके अलावा अगर आप सफेद प्याज का कच्चा सेवन करते हैं तो भी बाल झड़ने की समस्या कम हो जाती है।

कोलेस्ट्रॉल रहेगा नियंत्रित

सफेद प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) की अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर आप इसका सेवन नियमित करते हैं तो इससे इंफ्लेमेशन, ट्राइग्लिसराइड्स (inflammation, triglycerides) का स्तर कम होने लगता है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में सहायता करता है।

हार्ट के लिए लाभकारी

सफेद प्याज के सेवन से हार्ट के संबंधित बीमारियां ठीक होने की संभावना काफी ज्यादा होती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory) गुण के कारण ब्लड प्रेशर (Blood pressure) के हाई होने की संभावना कम होती है। इसके साथ ही इसके सेवन करने से खून का थक्का नहीं जमता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story