Health Tips: खाली पेट जूस पीने से हो सकती हैं कई समस्याएं, यहां जानिए इससे होनें वाले नुकसान

Health Tips: रोजमर्रा की भागती-दौड़ती जिंदगी में एनर्जेटिक (Energetic) रहने के लिए लोग कई तरह की चीजें आजमाते हैं। हेल्थी डाइट (Healthy Diet) को फॉलो करने के साथ-साथ अपनी दिन की शुरुआत अच्छे से करने के लिए लोग सुबह में खाली पेट कुछ हेल्दी (Healthy) लेना पसंद करते हैं। जिस कारण बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत फ्रूट्स (Fruits), फ्रूट्स जूस या वेजिटेबल जूस (Fruits or Vegetable Juice) के साथ करते हैं। सुबह में जूस पीना (Drinking Juice) हर किसी के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। कई बार हमें खाली पेट जूस पीने (Drinking Juice Empty Stomach) के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं (Health Related Problems) का सामना करना पड़ सकता है। आपके साथ ऐसा न हो इसलिए हम आपनी स्टोरी में इससे होनें वाले नुकसान के बारे में बताएंगे...
हो सकती है एसिडिटी की समस्या
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सुबह खाली पेट आपको संतरा, अंगूर और मौसमी जैसे खट्टे फलों के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल रात में डिनर के बाद लगभग आठ घंटो के बाद हम सुबह का नाश्ता करते हैं, ऐसे में हमारा पेट पूरी तरह से खाली होता है। ऐसे में अगर हम एसिडिक फ्रूट जूस के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो इससे एसिडिटी का सामना करना पड़ सकता है। खट्टे फलों में सिट्रस एसिड की मात्रा अधिक होती है जिससे खाली पेट इनके जूस का सेवन हमारे शरीर में एसिड की मात्रा को बढ़ा सकता है। हालंकि इनका सेवन करना हानिकारक नहीं होता है, लेकिन अगर आपको एसिडिटी की समस्या पहले से है तो जूस के रूप में इनका सेवन करने से आपको परहेज करना चाहिए।
कब्ज की समस्या
सुबह-सुबह खाली पेट जूस का सेवन करने के कारण पेट दर्द भी हो सकता है। फलों का सेवन करना जितना हमारी पाचन क्रिया के लिए अच्छा होता है, उतना इनके जूस का सेवन करना नहीं होता। कारण ये है कि फलों और कच्ची सब्जियों में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है जो हमारी पाचन क्रिया को स्मूद करने में मदद करता हैं। वहीं अगर आप इनके जूस का सेवन करते हैं, तो इनमें पाया जाने वाला फाइबर को आप इससे अलग कर देते हैं, जिस कारण आपको कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
बढ़ सकता है शुगर लेवल
अगर आप फलों के बजाए उनके जूस का सेवन करते हैं, तो पहले नंबर पर आप जरूरत से ज्यादा कैलोरीज और शुगर ले रहें हैं। जैसे एक ग्लास संतरे का जूस को बनाने के लिए 3 संतरो का इस्तेमाल किया जाता है ये आपके शरीर के ब्लड शुगर लेवल को खुद-ब-खुद बढ़ा देता है। वहीं अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इतनी मात्रा में शुगर कंज्यूम करना आपकी सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकता है। इसलिए खाली पेट जूस का सेवन करने से बचें और इसकी जगह पर फलों का सेवन कर हेल्दी रहें।
नोट- यहां दी गईं जानकारी केवल सामान्य धारणाओं पर दी गई हैं, प्रत्येक व्यक्ति के लिए हर चीज के फायदे और नुकसान अलग हो सकते हैं। इसलिए इन पर अमल करने से पहले एक बार स्वास्थ्य एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS