Health Tips: पीरियड्स के दौरान इन फूड्स का सेवन है लाभकारी तो ये चीजे खाना आपको पड़ सकता है भारी

Health Tips: पीरियड्स (Periods) के दौरान महिलाओं को कमर दर्द, पेट दर्द, सूजन, चिड़चिड़ापन के साथ- साथ मूड स्विंग्स जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैसे तो पीरियड्स (Menstruation Problems) के दौरान लगभग हर महिला को इस दर्द का सामना करना पड़ता है, लेकिन कभी कभी खान पान पर कम ध्यान देनें के कारण ये परेशानी काफी बढ़ जाती हैं। तो आज की इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि मासिक धर्म (Periods Problems) के दौरान महिलाओं को किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन का नहीं।
पीरियड्स के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना चाहिए, इससे उनके शरीर को ताकत मिलती है। एक हेल्दी डाइट से शरीर में होने वाली कमियों से भी बचा जा सकता है। कई ऐसी कई चीजें होती हैं जिनके सेवन से पीरियड्स में होनें वाली परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
पिए भरपूर पानी
पानी आपके शरीर डिटॉक्सिकेट करने में काफी सहायक होता है। पीरियड्स में शरीर को ज्यादा हाईड्रेट रहने की आवश्यकता होती है, इसलिए ऐसे में पानी की कमी बिल्कुल न होनें दे। हल्का गुनगुना पानी पीने से आपको पीरियड क्रैम्प से भी राहत मिलती है।
पुदीना की चाय
पुदीना की खुशबू आपके शरीर में हैप्पी हारमोन को स्प्रेड करती है, इसलिए पीरियड्स में इसकी चाय पीने से ये आपके मूड स्विंग्स को भी कंट्रोल करता है। मासिक धर्म के दौरान पुदीने की चाय पीने से आपको पेट दर्द, ऐंठन, जी मिचलाना और गैस जैसी कई परेशानियों से राहत मिल सकती है।
खाने में शामिल करें आयरन युक्त आहार
पीरियड्स में महिलाओं के शरीर से ब्लड लॉस होता है। पीरियड्स में किसी महिला को कम तो किसी को हैवी ब्लीडिंग होती है। हैवी फ्लो वाली महिलाओं को कई बार शरीर में खून की कमी भी हो जाती है। शरीर में होनें वाली खून की कमी से बचने के लिए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अपनी डाइट में आयरन फूड जैसे पालक, चुकंदर, हरी पत्तेदार सब्जी आदि को शामिल करना चाहिए।
प्रोटीन को करें डाइट में शामिल
पीरियड्स में ब्लड लॉस के कारण महिलाओं को अक्सर कमजोरी महसूस होती है। कमजोरी कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप दाल, मिल्कशेक, दही, दूध, नॉनवेज, अंडा, मछली और स्प्राउट्स शामिल करना चाहिए।
कैल्शियम का भी रखें ख्याल
अगर आप पीरियड्स के दौरान होनें वाले जोड़ों के दर्द से बचना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में कैल्शियम की मात्रा का खास ख्याल रखना चाहिए। आपके शरीर में कैल्शियम की कमीं न हो इसके लिए आप अपनी डाइट में नट्स, डेयरी उत्पाद, टोफू, और ब्रोकली जैसे कई आहार शामिल कर सकते हैं।
इन चीजों से करें परहेज
ज्यादातर घरों में पीरियड्स के दौरान खट्टी और ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। कई लोग इस बात को मानते हैं कि खट्टी चीजे पीरियड्स में होने वाली समस्याओं को बढ़ा सकती हैं। वहीं दूसरी ओर लोग मासिक धर्म के दौरान ठंडी चीजों से बचने की सलाह देते हैं, जिसका कारण ये है कि ठंडी चीजों का सेवन करने के कारण आपको खुलकर ब्लीडिंग नहीं हो पाती जो कि एक अच्छी बात नहीं है। इसके अलावा ठंडी चीजे आपके पीरियड क्रैम्प को बढ़ा देती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS