Eye Flu In Delhi: दिल्ली में बढ़ रहा Eye Flu का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Eye Flu In Delhi: दिल्ली में बढ़ रहा Eye Flu का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
X
Eye Flu: दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी इस समय आई फ्लू का खतरा बढ़ रहा है। रोजाना इसके 40 से 50 मरीज मिल रहें हैं। आज हम आपको इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीके बताएंगे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Eye Flu Disease: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत अन्य राज्यों में इस समय आई फ्लू (Eye flu) का खतरा काफी बढ़ गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और हरियाणा (Haryana) में भी आई फ्लू का खतरा काफी बढ़ रहा है। रोजाना 50 से 60 मरीज आई फ्लू के मिल रहे हैं। इस बीमारी का मुख्य कारण बरसात को माना जा रहा है। यह बीमारी 4 से 5 दिनों में ठीक होती है और सफाई का ध्यान न देने की वजह से दूसरी आंखों में भी फैल सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि आई फ्लू क्या होता है और इसके लक्षण क्या होते हैं और इससे कैसे बचा सकता है।

Eye Flu क्या है

आई फ्लू बरसात के मौसम में होने वाली एक बीमारी है। इस बीमारी के होने पर मरीज की आंखें लाल हो जाती है। इसके अलावा आंखों में सूजन, आंखों से लगातार पानी का निकलना, आंखों में जलन, चुभन और दर्द आदि की समस्याएं होती हैं। यह संक्रमण कम से कम एक हफ्ते तक बना रहता है।

Eye Flu के कारण

यह बीमारी किसी संक्रमित व्यक्ति की आंखों से संपर्क होने पर, घर में पीड़ीत व्यक्ति के द्वारा इस्तेमाल किए गए तौलिया, रुमाल व अन्य कपड़ों के छूने और प्रयोग करने से या फिर हाथ की गंदगी से फैल जाती है। आई फ्लू के बढ़ने के कारणों में देश में हो रही बारिश को भी बताया जा रहा है। मौसम के बदलने और ठंडा-गर्म की वजह से भी आई फ्लू होने का खतरा बढ़ रहा है।

Also Read: पालतू जानवरों के साथ सोना है खतरनाक, शरीर में घुस सकते हैं जानलेवा bacteria

Eye Flu से बचाव

समय-समय पर अपने हाथों की सफाई करते रहें।

अपने हाथों से बार-बार आंखों को न छूएं।

अपने आसपास और घर में सफाई रखें।

अपनी आंखों को समय-समय पर धोते रहें।

अगर आप बाहर जा रहें हैं, तो काला चश्मा पहन कर ही जाएं।

Eye Flu से पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट न बनाएं।

Eye Flu से संक्रमित व्यक्त के बिस्तर, तौलिया और कपड़े का इस्तेमाल न करें।

टीवी-मोबाइल से दूरी बनाकर रखें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story